एक हजार छात्राओं पर दो शिक्षक देखकर आहत हुए उपनिदेशक दशहरा के बाद शिक्षक प्रतिनियुक्त करने का छात्राओं को दिया आश्वासन
रंका अनुमंडल से आरती कुमारी की रिर्पोट
रंका अनुमंडल के परियोजना कन्या उच्च विद्यालय में क्षेत्र उपनिदेशक पलामू शिव नारायण साहु ने औचक निरिक्षण।शिक्षा उप निर्देशक पलामू प्रमंडल ने
परियोजना कन्या उच्च विद्यालय में आकर छात्राओं के साथ रू-ब-रू हुए और छात्राओं की समस्याओं को सुना। लगभग 1000 छात्राएं पर यहां पढ़ाई करते हैं।जिसके लिए मात्र 2 शिक्षक के भरोसे विद्यालय चल रहा है। जिससे छात्राओं का भविष्य अंधकारमय बना हुआ है। यहां की छात्राओं को पढ़ाना तो दूर की बात उन लोगों की उपस्थिति बना पाना भी 2 शिक्षकों के बूते की बात नहीं है। अधिकांश लड़कियां भवन के तले पर इधर-उधर विचरण करते देखे जा सकते हैं ।उपनिदेशक ने कहा कि विद्यालय की स्थिति काफी बदतर है यहां पर शैक्षणिक माहौल नाम की कोई चीज नहीं है ।झारखंड सरकार शिक्षा निदेशक से बात कर शैक्षणिक माहौल बनाने के लिए प्रयास किए जाएंगे ।उन्होंने कहा कि छात्राओं को शिक्षा देने के लिए सरकार कटिबद्ध है। उन्होंने कहा दशहरा पूजा के बाद इस दिशा में कार्रवाई कर शैक्षणिक माहौल बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने छात्राओं को आश्वासन दिया कि दशहरा के बाद आपको शिक्षक मिल जाएंगे। मैं निर्देशक महोदय से इस विषय पर बात करूंगा।इस क्रम में उप निदेशक सभी कक्षाओं में जाकर बच्चों की पठन-पाठन का भी उन्होंने कहानी के माध्यम से बच्चों को मोटिवेशनल बातें बताएं ।मौके पर मौजूद परियोजना कन्या उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार रजक शिक्षक सत्येंद्र रजक लिपिक सुधाकर कुमार विनय कुमार तिवारी मौजूद थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्ट मेरा युवा भारत (नेहरू युवा केंद्र, गढ़वा) के तत्वाधान में केडी कोचिंग संस्थान रंका...
दुधवल पंचायत के मुखिया ग्रामीणों को लेकर वन प्रमंडल पदाधिकारी से की मुलाकात
आरती कुमारी की रिपोर्ट रंका। अनुमंडल क्षेत्र के दूधवल पंचायत के मुखिया इजहार अंसारी ने अपने क्षेत्र के ग्रामीणों की...
कोविड टीकाकरण के प्रति लोगों को निरंतर जगरूक कर रहे हैं समाजसेवी अमरेन्द्र कुमार ।
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्ट पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक एवं समाजसेवी अमरेन्द्र कुमार के द्वारा निरंतर शहरी एवम ग्रामीण क्षेत्रों...
गंदी नालियाँ के किनारे सब्जी बेचने पर विवश है गाँव के लोग!
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्टरंका अनुमंडल का अस्थायी सब्जी बाजार अनुमंडल मुख्यालय का सब्जी बाजार 2006 ईस्वी में कृषि...
गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने की बैठक।
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्ट गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी राम नारायण सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष...
पहली और दूसरी वर्ग के छात्रों के बीच स्कूल ड्रेस और पहली से आठवीं तक के बच्चों को कॉफी का वितरण किया गया
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्ट दिनांक 16/01/2023 दिन सोमवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय खपरो में रंका 20 सुत्री अध्यक्ष...
Average Rating