0 0
Read Time:3 Minute, 39 Second




बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट

बिशुनपुरा (गढ़वा):- प्रखंड अंतर्गत पिपरीकला पंचायत के उच्च विद्यालय के प्रांगण में “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया‌।
कार्यक्रम का शुभारम्भ उपस्थित पदाधिकारी एवम जनप्रतिनिधियो के द्वारा सामूहिक रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। जिप सदस्य शंभू राम चंद्रवंशी ने संबोधित करते हुए कहा कि “आपकी योजना, आपकी सरकार ,आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत विभिन्न तरह की योजना सरकार के द्वारा चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि वैसे लोग जो प्रखंड मुख्यालय नहीं आ पाते हैं,वैसे लोगों के लिए “आपकी योजना, आपकी सरकार ,आपके द्वार “कार्यक्रम मील का पत्थर साबित हो रहा है।
ब्लॉक प्रमुख दीपा कुमारी ने कहा कि आप लोग अपने आवश्यकता अनुसार योजना का चयन कर आवेदन संबंधित स्टॉल पर जमा करें ताकि आप की मांग को पूरा किया जा सके, सरकार का उद्देश्य है कि हर एक जरूरतमंद तक योजना का लाभ पहुंचे।



इस मौके पर अंचलाधिकारी निधि रजवार ने कहा कि पूरे राज्य में “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार “कार्यक्रम का यह दूसरा चरण चल रहा है. इस कार्यक्रम के तहत पंचायत स्तर पर शिविर का आयोजन कर राज्य सरकार के लोक-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी ग्रामीणों के बीच पहुंचे।”आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत् व्यापक प्रचार-प्रसार कर सरकार के महत्वकांक्षी योजना के बारे में लोगों को बताया जा रहा है ताकि कोई भी व्यक्ति योजनाओ के लाभ से वंचित न रहे।
उन्होंने कहा कि सरकार की इस महवाकांक्षी कार्यक्रम के जरिए ग्रीन राशन कार्ड, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, सर्वजन पेंशन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड सहित अन्य योजनाओं का लाभ देने के लिए लाभुकों से आवेदन लिए गए हैं. जांचोपरान्त उसका लाभ दिया जायेगा. वही इस कार्यक्रम में लगभग सात सौ आवेदन प्राप्त की गयी। कार्यक्रम मे जेएसलपीएस विभाग के द्वारा सखी मंडल महिलाओं के बीच 15 लाख रु का चेक बितरण किया गया।
मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी हीरक मन्ना केरकेट्टा उपप्रमुख कविता देवी, विधायक प्रतिनिधि कृष्णा विश्वकर्मा, मुखिया सुसील देवी, जेएसलपीएस प्रखंड कोडिनेटर मोनिका डोड्राय, सीआरपी महेंद्र प्रसाद गुप्ता, बीपीओ मनोज कुमार, एएसआई संजय महतो सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्तिथ थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

By

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *