बिशुनपुरा प्रखंड कार्यालय के समक्ष भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं के द्वारा रोश पूर्ण विरोध प्रदर्शन हुआ संपन्न।

बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
दिन शुक्रवार को विशुनपुरा प्रखंड कार्यालय के समक्ष भाजपा मण्डल बिशुनपुरा के द्वारा झारखंड के भ्रष्टाचारी हेमंत सरकार के खिलाफ,जनविरोध सरकार,जन आक्रोश प्रदर्शन किया गया l
कार्यक्रम का शुरुआत गाँधी चौक बिशुनपुरा से हेमंत सोरेन मुर्दाबाद, हेमंत सरकार होंस में आओ, हेमंत सोरेन गद्दी छोडो, हेमंत सोरेन वापस जाओ, युवाओ को रोजगार दो, युवाओ को बेरोगारी भत्ता दो, बालू बेचवा सरकार मुर्दाबाद, कोयला बेचवा सरकार मुर्दाबाद, पत्थर बेचवा सरकार मुर्दाबाद नारों के साथ चक-चक मोड़, शंकर मोड़, लाल चौक, ब्लॉक मोड़ होते हुए बिशुनपुरा प्रखण्ड परिसर में रोश पूर्ण बिरोध प्रदर्शन किया गया l
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता शारदा महेश प्रताप देव ने कहा की जब से हेमंत सरकार सता में आयी है तब से पुरे झारखण्ड में भर्ष्टाचार पूरी तरह फ़ैल गया है यह सरकार सिर्फ चारो तरफ लूट मचाई हुयी है चारो तरह आजारकता फैला हुआ l
मंडल प्रभारी सह किसान मोर्चा ज़िला उपाध्यक्ष कृपाल सिंह ने कहा की हेमंत सरकार ने युवाओ को छलने का कार्य किया है रोजगार देने के नाम पर युवाओ को ठेंगा दिखाने का कार्य किया है
अभी तक जो वादा हेमंत सोरेन ने किया था एक भी पूरा नहीं कर पाए है हेमंत सरकार हर मोर्चे पर फेल है l
मौके पर सांसद प्रतिनिधी पुलस्त शुक्ला,मंडल अध्यक्ष अवध बिहारी गुप्ता,विधायक प्रतिनिधी अशोक पासवान,विधायक प्रतिनिधी सह ज़िला शोसल मीडिया प्रभारी जितेंद्र दीक्षित, मंडल उपाध्यक्ष इंद्रजीत ठाकुर, अशोक मेहता,मंडल महामंत्री कुंदन चौरसिया,उप प्रमुख प्रतिनिधि अजय पाल,मिडिया प्रभारी मंटू पाण्डेय,वरिष्ठ भाजपा नेता राम अवध सिंह, पंचायत अध्यक्ष रामलखन मेहता मुकेश बियार, लक्ष्मण पासवान राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, ननकू यादव,राजीव रंजन चंद्रवंशी, राम सुंदर पाल, चिंटू सिंह,मीडिया प्रभारी विकास चंद्रवंशी एवं अन्य कार्यकर्ता शामिल थे l

More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating