आर आर पी डी उच्च विद्यालय के ग्राउंड में खेलो झारखंड प्रतियोगिता का आयोजन
बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित आर आर पी डी बिशुनपुरा के मैदान में खेलो झारखंड प्रतियोगिता के तहत क्रिकेट,फुटबाल एवं बैडमिन्टन खेल का आयोजन किया गया। मौके पर उपस्थित विद्यालय के प्रधानाध्यापक नागेन्द्र पांडेय ने बताया कि छात्रों के जीवन मे खेल का बहुत बड़ा महत्व है, जिससे कि बच्चे आने वाले भविष्य में एथलेटिक्स की दुनिया अपना परचम लहरा सके, और छात्र खेल के माध्यम से भी अपना बेहतर कैरियर बना सके, उन्होंने कहा कि इस तरह का आयोजन विद्यालय स्तर पर आगे भी होता रहेगा।
आपको बताते चलें कि झारखंड के बहुत सारे खिलाड़ी खेल की दुनिया में अपना कैरियर बना चुके हैं जैसे झारखंड से क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी, क्रिकेट में दिव्यांग सुजीत मुंडा ,तीरंदाजी में दीपिका,एवं फुटबाल में अष्टम उरांव इसके उदाहरण हैं। खेलो झारखण्ड कार्यक्रम के तहत विद्यालय स्तर पर फुटबॉल, क्रिकेट,बैडमिंटन खेल का आयोजन कराया गया है।इसमें बेहतर करने वाले खिलाड़ी प्रखण्ड स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।इसके बाद प्रदर्शन के आधार पर उन्हें जिलास्तर पर खेलने के लिये भेजा जाएगा।मौके पर नागेंद्र पांडे, विश्वनाथ प्रताप सिंह, विद्यालय के सभी शिक्षक गण तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating