झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में लगाए जाएंगे सभी प्रकार के स्टाल!

समाहरणालय के सभाकक्ष में उपायुक्त गढ़वा रमेश घोलप की अध्यक्षता में जिले के सभी प्रखंड एवं अंचल तथा सभी जिला स्तरीय विभागों का 15 नवंबर, झारखंड स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर एक समीक्षात्मक बैठक संपन्न किया गया। उपायुक्त गढ़वा द्वारा इस दरम्यान जिले में चलाए जा रहे सरकार आपके द्वार जैसे कार्यक्रमों के तहत प्राप्त होने वाले आवेदनों एवं उसके निष्पादन से संबंधित अद्यतन स्थितियों का भी समीक्षा किया। उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय द्वारा बताया गया कि राज्य स्तर पर स्थापना दिवस को लेकर कार्यक्रम कराए जा रहे हैं परंतु जिला स्तर पर भी कार्यक्रम कराए जाने हैं। इस संबंध में उपायुक्त श्री घोलप एवं उप विकास आयुक्त श्री राय ने जिला स्तरीय विभिन्न विभागों से बारी-बारी कर उनके द्वारा लगाया जा रहे स्टालों के बारे में पूछा गया। विभिन्न विभागों द्वारा सरकार के द्वारा चलाए जा रहे लोक कल्याणकारी योजनाओं एवं संबंधित योजनाओं का स्टाल के माध्यम से प्रचार-प्रसार एवं आवेदन स्वीकृत किए जाएंगे। साथ ही परिसंपत्तियों का वितरण एवं सम्मानित करने का कार्य एवं विभाग द्वारा अपनी अपनी उपलब्धियों से भी आमजनों को अवगत कराया जाएगा। झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर कल्याण, समाज कल्याण, श्रम विभाग, सामाजिक सुरक्षा, आपूर्ति विभाग, कृषि मत्स्य, पशुपालन, मनरेगा स्वास्थ्य, नियोजनालय, शिक्षा, खेल, शहरी विकास, निर्वाचन, सहकारिता, राजस्व आदि सहित कुल 20 स्टाल लगाए जाएंगे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating