बिजली चोरी करते अधिकारियों ने आठ लोगों को पकडा
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल कि रिपोर्ट
खरौंधी( गढ़वा): थाना क्षेत्र के लामी उर्फ सरहिया,चंदनी ,खरौंधी, करीवाडीह में बिजली विभाग के एसडीओ धीरेंद्र कुमार, कनीय अभियंता गुणवंत कुमार के आदेशा अनुसार ,अमल राय के नेतृत्व में बिजली चोरी के खिलाफ सघन छापामारी कर 8लोगों को अवैध रूप से बिजली जलाते हुए पकड़ा गया। एवं मीटर से बाइपास कर के जलाते हुए पकड़े गए है।बिजली विभाग के एसडीओ एवं कनियाभियन्ता ने खरौंधी थाना में बिजली मिस्त्री इंदल राम से थाना में आवेदन दिला कर प्राथमिकी दर्ज करने का आग्रह किया है। बिजली विभाग के कनीय अभियंता गुणवंत कुमार ने आवेदन में उल्लेख किया है कि बिजली विभाग के वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर विद्युत ऊर्जा चोरी के रोकथाम के लिए सघन छापामारी दल का गठन किया गया छापामारी दल में एसडीओ धीरेंद्र कुमार के आदेशानुसार खरौंधी प्रखंड के खरौंधी,करीवाडीह,चंदनी , सरहिया में जांच किया गया। जिसमें 4 लोग अवैध रूप से बिजली चोरी करते पकड़े गये। जिसके विरुद्ध थाना में आवेदन देकर ऊर्जा चोरी अधिनिय के तहत करवाई करने का आग्रह किया गया।वही जेई गुणवंत कुमार ने आवेदन में उल्लेख किए हैं कि इन सभी 8 के ऊपर 51हजार500रुपये का अर्थदण्ड लगया गया है।
गुणवंत कुमार ने बताया कि सभी लोगो के घर से बिजली के तार को जब्त किया गया है। उपरोक्त दोषियों के उपर विद्युत ऊर्जा चोरी की प्राथमिकी दर्ज करते हुऐ भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135/138 धारा के अनुसार प्राथमिकी के लिए खरौंधी थाना भेज गया है।जाँच टीम में शामिल अमल राय,इंदल राम ,अशोक कुमार, संजीव कुमार, नागेंद्र राम,प्रबेश प्रजापति, शामिल थे।
थाना प्रभारी अभय कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है आवेदन के आलोक में करवाई की जाएगी।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
Previous post
मंत्री के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मोतियाबिंद के रोगियों की हुई जांच
More Stories
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
राजी में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती
चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर राजी में भव्य कार्यक्रम...
अम्बेडकर जयंती पर माल्यार्पण, सामाजिक एकता का दिया संदेश
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर खरौंधी प्रखंड के...
कुपा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत कुपा पंचायत के ग्राम कुपा के दामर टोला...
कुपा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत कुपा पंचायत के ग्राम कुपा के दामर टोला...
चौरिया में करिअई बाबा का इतिहास
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। खरौंधी प्रखंड मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर चौरिया गांव के...
Average Rating