खरौंधी से चंद्रेश कुमार पटेल की रिपोर्ट
खरौंधी (गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत कुपा पंचायत के ग्राम चौरिया में राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय चौरिया के छात्र छात्राओं को समय पर नहीं मिल रहा है भोजन , बिना भोजन किए घर लौटे छात्र-छात्राएं बीडियो ने जताई नाराजगी सचिव संयोजिका, विद्यालय प्रबंधक के अध्यक्ष को कड़ी फटकार लगाते हुए समय पर भोजन देने का दिया निर्देश। विद्यार्थी गोल्डन कुमार रजक, प्रियांशु कुमार पटेल, भरत कुमार पटेल, रंजन कुमार पटेल,जितेश कुमार पटेल, विवेकानंद पटेल,विवेक पटेल , राजा कुमार पटेल, अमृत कुमार गुप्ता आदि ने बताया कि हमलोगो को समय पर भोजन नहीं मिलता है।और कुछ बच्चे बिना भोजन किए घर चले गये।
इस संबंध में विद्यालय के संयोजिका कलावति देवी ने बताया कि आज गैस खत्म हो जाने के चलते खाना लेट से बना है।कल से भोजन समय पर बनेगा।
मौके पर मिथिलेश राम, विमलेश चौधरी, प्रहलाद चौधरी, पूर्व उपप्रमुख गोरखनाथ चौधरी, विद्यालय प्रबंधक समिति के अध्यक्ष बैद्यनाथ चौधरी, प्रधानाध्यापक सुभाष ठाकुर, सहायक शिक्षक जीतू सिंह, मनदीप साह, जितेंद्र ठाकुर, संतोष मेहता, अवधेश यादव,लोग मौजूद थे।