मेराल प्रखंड से हेमंत कुमार तिवारी की रिपोर्ट
मेराल : थाना परिसर में होली पर्व एवं शब ए बरात पर्व को लेकर शान्ति समिति की बैठक की गई। जिसमें कि मुख्य रूप से पुलिस निरीक्षक केके साहू, बीडीओ प्रवेश कुमार साव, प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी, बीस सूत्री अध्यक्ष शंभू प्रसाद मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता संजय भगत ने किया।
इस अवसर पर पुलिस निरीक्षक केके साहू ने कहा कि आपसी प्रेम एवं भाईचारा के साथ होली एवं स
शब ए बरात पर्व को मनाएं। ज्यादा आवाज में डीजे को नहीं बजाएं। पुलिस लगातार शराब बनाने एवं बेचने वाले लोगों पर लगातार कारवाई कर रही है। किसी भी स्थिति में बच्चे लोगों को मोटरसाइकिल चलाने के लिए नहीं दें। वहीं बीडीओ प्रवेश कुमार साव ने कहा कि इस पर्व पर अफवाह पर ध्यान नहीं देना है। बल्कि समाज में अफवाह फ़ैलाने वाले लोगों को चिन्हित करने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दो वर्षो के कोरोना काल के बाद पहली बार खुली तौर पर होली एवं शब ए बरात पर्व मनाने का अवसर मिला है। इस पर्व को खुशी खुशी से पर्व को मनाएं। वहीं थाना प्रभारी नितिश कुमार ने लोगों संबोधित करते हुए कहा की शांति पूर्ण तरीके से होली एवं शब ए बरात पर्व को मनायें ,उन्होंने यह भी कहा कि पूरे मेराल थाना क्षेत्र में हमारी पैनी नजर रहेगी। साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि मेराल थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना पुलिस के साथ जनप्रतिनिधि तथा प्रबुद्ध लोगों की ज़बाब देही है। उन्होंने लोगों से अपील किया है कि समाज में विद्वेष फैलाने वाले वैसे लोगों पर हमारी पैनी नजर रहेगी।
शांति समिति की बैठक में सांसद प्रतिनिधि हेमंत सिंह, सांसद प्रतिनिधि चन्द्रमणि पाठक,रुपु महतो, भाजपा के हरेंद्र द्विवेदी,उदय प्रसाद मेहता, मनोज जायसवाल, झामुमो के दशरथ प्रसाद, सूर्य प्रकाश उर्फ सुड्डू,करीब अंसारी, नवीन जायसवाल, अशोक राम, मुखिया रामसागर महतो, विरेन्द्र नाथ तिवारी, अनिल चौधरी,एजाज अंसारी, संजय राम,गौरी देवी, मनिषा देवी, प्रतिमा देवी,सुरेश राम, प्रतिनिधि हरेंद्र चौधरी, नंदू चौधरी, अविनाश चौबे, धर्मराज राम, राजेंद्र चौधरी, दिलजान अंसारी रविन्द्र गुप्ता एवं बाल्मीकि चौबे,मो खालिद, शिवकुमार चौधरी, विजय प्रसाद गुप्ता,मो जफीर अंसारी,मो जहुर रंगसाज, डॉक्टर लाल मोहन, दिलीप मेहता,कलाम खान, कृष्णा प्रसाद कुशवाहा, चेचरिया पंचायत मुखिया प्रतिनिधि राजेंद्र चौधरी,खोरिडीह पंचायत मुखिया प्रतिनिधि धर्मराज राम,थाना के एस आई संजय कुशवाहा, एएसआई संतोष कुमार, उमाशंकर शर्मा, सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
138 total views, 1 views today