खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट
गढ़वा भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी का शनिवार को खरौंधी प्रखंड के चौरिया चौपाल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। जहां खरौंधी भाजपा मंडल के मंडल कार्यसमिति, युवा मोर्चा के मंडल कार्यसमिति, मंच मोर्चा के अध्यक्ष, महामंत्री, जिला कार्यसमिति सदस्य, भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष सहित बूथ कमेटी के लोगो के साथ कल 11 बजे बैठक करेंगे। जिसकी जानकारी देते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष संध्याकर विश्वकर्मा ने बताया भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश केशरी शनिवार को आयोजित बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम में भाग लेंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष संध्याकर विश्वकर्मा ने आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड के सभी भाजपा नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को ससमय उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का अपील किया है।
288 total views, 1 views today