धुरकी प्रखंड से गढ़वा दृष्टि संवददाता रवि प्रकाश केशरी की रिपोर्ट
खरवार आदिवासी एकता संघ प्रखंड कमेटी धुरकी का गठन अम्बा खोरेया पंचायत भवन में किया गया। पर्यवेक्षक के रुप में खरवार आदिवासी एकता संघ केंद्रीय सदस्य मनोज कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष सह अम्बाखोरेया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि लाल सिंह ,जिला सचिव अर्जुन सिंह खरवार ,जिला संगठन सचिव भरत सिंह खरवार तथा भूतपूर्व प्रखंड अध्यक्ष सह बीडीसी कृष्ण सिंह खरवार संयुक्त रूप से उपस्थित थे। सभी के सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष उमेश सिंह खरवार को बनाया गया प्रखंड उपाध्यक्ष अरुण सिंह खरवार ,प्रखंड सचिव चंद्रिका सिंह खरवार ,उपसचिव हीरा सिंह खरवार, कोषाध्यक्ष नीलकंठ सिंह खरवार, प्रखंड सलाहकार कृष्णा सिंह खरवार ,सलाहकार रघुनाथ सिंह खरवार ,प्रखंड मीडिया प्रभारी नंदकुमार सिंह ,मीडिया प्रभारी शुभ लाल सिंह खरवार ।
केंद्रीय सदस्य मनोज कुमार सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर कर समाज को सशक्त बनाना ही एकमात्र संगठन का उद्देश्य है तथा मनोज ने बताया कि आगामी 28 मार्च को गढ़वा टाउन हॉल के मैदान में शहीद nilamber-pitamber की शहादत दिवस मनाया जाना निश्चित हुआ है। इसलिए सभी लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे तथा मनोज कुमार सिंह को खरवार आदिवासी एकता संघ झारखंड प्रदेश केंद्रीय सदस्य बनाए जाने पर उनको सम्मानित भी किया गया वही इस मौके पर हिरामन सिंह, लक्खा सिंह, रणविजय सिंह, भागीरथ सिंह, भोला सिंह, शिवराज सिंह, देवराज सिंह, महेश सिंह, जवाहर सिंह, निर्मल सिंह ,शंकर प्रसाद सिंह, दिनेश कुमार सिंह, अनिल सिंह ,उमेश सिंह, आदित्य कुमार सिंह, अशोक सिंह ,कमला सिंह ,बसंत सिंह
सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
178 total views, 1 views today