नवनीत कुमार की रिपोर्ट
गढ़वा में श्री राम मंडली गढ़वा के द्वारा रविवार को एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान प्रेस वार्ता में समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि श्री राम नवमी पूजा के लिए किए गए रामनवमी की तैयारी एवं उनके फैसले का सम्मान करते हैं। जो भी विवाद शहर में उत्पन्न हुआ है। उसमें श्री राम मंडली के किसी भी सदस्य का ऐसा कोई भी भाव नहीं है। जिससे किसी के भाव को आघात पहुंचे। हम लिए गए फैसले का सम्मान करते हैं। तथा हमने कहीं भी किसी भी मंच का विरोध नहीं किया। मंच पर सम्मानित 7 सदस्य निर्णायक मंडली उपस्थित थे। बावजूद हमारे अखाड़ा समिति के द्वारा निर्माण कराया गया रथ को अलग भाव से देखा गया है। समिति के लोग का कहना है। कि आखिर हमारी समिति ऐसी कमी कहां हुई है। जिसके कारण लोगों को प्रेम मंदिर को अलग रूप से देखा गया है। उन्होंने कहा कि निर्णायक मंडली के द्वारा लिए गए निर्णय को जिला वासियों के सामने दिखाया जाए। निर्णायक मंडली के द्वारा दिए गए निर्णय को मैं सम्मानित लोगों से मैं पूछना चाहता हूं कि इवेंट और झांकी में अगर फर्क नहीं होता है तो आपने जो सम्मान दिया है। वह बेहतर है। और मैं इसका विरोध भी नहीं करता हूं। हमारे समिति के द्वारा बनाया गया प्रेम मंदिर का प्रारूप को शहर से लेकर जिला से लेकर पूरे झारखंड के लोगों ने सराहा है। और सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। जिससे हमें गर्व है कि श्री राम मंडली के द्वारा बनाया गया रथ का प्रारूप किसी प्राइस के लिए मोहताज नहीं है। प्रेस वार्ता में अध्यक्ष शुभम केसरी के अलावे नमन केसरी रितिक जायसवाल शुभम केसरी शिवम सोनी शिवम केसरी सुधांशु कांस्टार अंकुर अग्रवाल हर्षित सिट्टू सहित सम्मानित श्री राम मंडली के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।
220 total views, 1 views today