0 0
गढ़वा के अमन चैन की कामना के साथ एक हजार कांवरियों को मंत्री ने किया बोल बम रवाना - Garhwa Drishti
Categories: Uncategorized

गढ़वा के अमन चैन की कामना के साथ एक हजार कांवरियों को मंत्री ने किया बोल बम रवाना

Share
Read Time:5 Minute, 10 Second

गढ़वा के अमन चैन की कामना के साथ एक हजार कांवरियों को मंत्री ने किया बोल बम रवाना

शिव भक्त एक हजार कांवरियों का जत्था गुरुवार को गढ़वा से बोल बम के लिए रवाना हुआ। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर  के सौजन्य से 20 लग्जरी बसों में लगभग एक हजार कांवरियों को बोल बम के लिए रवाना किया। करीब एक सप्ताह के इस यात्रा में कांवरियों को बाबा बैजनाथ धाम, बासुकीनाथ एवं रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका मंदिर का भ्रमण कराया जाएगा। विभिन्न प्रखंडों के कांवरियों के लिए अलग-अलग बस की व्यवस्था की गई है।


      इससे पूर्व मंत्री श्री ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर सभी कांवरियों को भोजन कराया गया। उसके बाद वहां से बाजे गाजे के साथ कांवर यात्रा निकाली गई। मंत्री श्री ठाकुर ने सभी कांवरियों के साथ पैदल अपने आवास से चिनियां मोड़ काली मंदिर एवं रंका मोड़, मेन रोड होते हुए गढ़देवी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना किया। उसके बाद बस स्टैंड पहुंच कर वहां से सभी को बोल बम के लिए रवाना किया। इस दौरान सभी कांवरियां को रास्ता के लिए नाश्ता का डब्बा दिया गया। साथ ही रास्ते में कई स्थानों पर कांवरियां को रहने, खाने आदि के लिए कैंप की भी व्यवस्था की गई है। ज्ञात हो कि मंत्री श्री ठाकुर प्रति वर्ष कावरियों को बोलबम भेजते हैं। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि वे कोई भी काम रानीतिक लाभ के लिए या राजनीतिक भावना से नहीं बल्कि सेवा भावना से करते हैं। जो भी व्यक्ति सच्ची भावना से कार्य करता है, हमेशा उसे भगवान भोलेनाथ एवं माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि भगवान ने उन्हें इतनी शक्ति प्रदान की है कि वे भगवान के भक्तों की हमेशा सेवा कर सकते हैं। उन्होंने सभी कांवरियों की मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए कहा कि वे भगवान भोलेनाथ से यह कामना जरूर करें कि मैं अंतिम सांस तक गढ़वा एवं गढ़वा वासियों की सेवा कर सकूं। मेरे सेवा कार्य में हमेशा निरंतरता बनी रहे। उन्होंने कहा कि मानव से प्रेम करना है सबसे बड़ी पूजा एवं सबसे बड़ा धर्म है। आज बाबा धाम जाने वाले सभी हिंदू भाई हैं लेकिन इनकी सेवा में यहां काफी संख्या में मुस्लिम भाई भी बढ़ चढ़ कर लगे हुए हैं। यही हमारे भारत की गंगा जमुनी तहजीब की पहचान है। भगवान भोलेनाथ हमेशा आपसी भाईचारा, एकता एवं भावना बनाये रखें। उन्होंने कहा कि इस सावन के पवित्र महीने में जो लोग भी बाबा धाम जाने के इच्छुक हैं उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। किसी भी व्यक्ति की तीर्थ यात्रा का सपना अधूरा नहीं रहेगा। वे आगे भी इस तरह से लोगों को बोल बम भेजने की व्यवस्था करते रहेंगे। मंत्री ने कहा कि सभी कांवरिया बाबा भोलेनाथ से गढ़वा के अमन, चैन, सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की प्रार्थना करेंगे। ताकि गढ़वा शांति पूर्वक हमेशा विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे।
मौके पर मुख्य रूप से जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष नितेश सिंह, जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, अनीता दत्त, ताहिर अंसारी, शरीफ अंसारी, मासूम खान, राजकिशोर यादव, छोटू सिंह खरवार आदि ने विचार व्यक्त किया। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, सचिव मनोज ठाकुर, वरिष्ठ समाजसेवी राकेश पाल, आशुतोष पांडेय, नवीन तिवारी, मीडिया प्रभारी दिलीप गुप्ता, चंदा देवी, कंचन साहु, ओमप्रकाश गुप्ता, अराधना सिंह, फुजैल अहमद, संजय चौधरी, नीलू खान सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। 

 150 total views,  1 views today

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Admin Garhwa Drishti

Recent Posts

तार-पोल बदलने के काम में लगी कंपनी के व्यवाहर से उपभोगता नाराज,झामुमो कार्यकर्ताओ ने कार्रवाई की मांग

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों…

10 hours ago

गिरिडीह से लापता नाबालिग का शव बरामद, इलाके में सनसनी

गिरिडीह से लापता नाबालिग का शव बरामद, इलाके में सनसनीरिपोर्ट देवानंद कुमार शर्मा गिरिडीह जिले…

10 hours ago

प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन

विकास कुमार मेराल। प्रखंड के सभागार में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया…

2 days ago

पूर्व जिला अध्यक्ष ने झारखंड के प्रथम राज्यपाल प्रभात कुमार से की औपचारिक मुलाकात

बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट जनता दल यूनाइटेड के पूर्व जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश…

2 days ago

कैंसर से डरे नहीं जानकारी और बचाव ही इलाज है : डॉक्टर पातंजली

कैंसर से डरे नहीं जानकारी और बचाव ही इलाज है : डॉक्टर पातंजली गढ़वा :…

2 days ago