कार्यकर्ताओं का समर्पण एवं एकजुटता ही पार्टी की ताकत है : मंत्री
गढ़वा। झारखंड मुक्ति मोर्चा गढ़वा नगर मंडल का गठन किया गया है। इसमें आशीष अग्रवाल को नगर मंडल अध्यक्ष, वसीम को सचिव तथा अविनाश दुबे को कोशाध्यक्ष बनाया गया है। इन्हें पार्टी में नई जिम्मेवारी मिलने पर गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बधाई दिया है। साथ ही इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि सभी नये पदाधिकारी काफी उर्जावान हैं। इनमें संगठन को बहुत आगे तक ले जाने की क्षमता है। इन्हें नई जिम्मेवारी मिलने से पार्टी को काफी लाभ होगा। मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं का समर्पण एवं एकजुटता की झारखंड मुक्ति मोर्चा की ताकत है। उन्होंने कहा कि सभी नये पदाधिकारी पूरे जोश- खरोश के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, विधायक प्रतिनिधि कंचन साहु, सचिव मनोज ठाकुर, नीलू खान, मुन्ना सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
207 total views, 3 views today
विकास कुमार मेराल। प्रखंड के सभागार में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया…
बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट जनता दल यूनाइटेड के पूर्व जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश…
कैंसर से डरे नहीं जानकारी और बचाव ही इलाज है : डॉक्टर पातंजली गढ़वा :…
गढ़वा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम करेगी जांचगढ़वा के दीपुआं मुहल्ले में…
रिपोर्ट - चंदेश कुमार पटेल (न्यूज कोर्डिनेटर हेड) खरौंधी : वसंत पंचमी के दूसरे दिन…
केतार प्रखंड। राज्यकीय मध्य विद्यालय केतार प्रांगण में सरस्वती पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम…