0 0
केंद्र सरकार व उनके आकाओं की झारखंड पर है गिद्ध दृष्टि : मंत्री मिथिलेश - Garhwa Drishti

केंद्र सरकार व उनके आकाओं की झारखंड पर है गिद्ध दृष्टि : मंत्री मिथिलेश

Share
Read Time:3 Minute, 56 Second



रमकंडा के बलिगढ़ पंचायत वासियों ने थामा झामुमो का दामन


गढ़वा। गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के रमकंडा प्रखंड अंतर्गत बलिगढ़ पंचायत के अधिसंख्य ग्रामीणों ने भाजपा सहित अन्य दलों को छोड़ कर झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर आयोजित मिलन समारोह में सभी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला एवं पार्टी का पट्टा पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सभी को पार्टी में शामिल किया।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि आज पार्टी की मजबूती में एक और नया अध्याय जुड़ गया है। रमकंडा प्रखंड के बलिगढ़ पंचायत के लगभग सभी पंचायतवासी एकजुट होकर भाजपा सहित अन्य दलों को छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गये हैं। उन्हांने कहा कि झारखंड में झारखंडी जनमानस की सरकार ने हेमंत सोरेन के नेतृत्व में काफी विषम परिस्थितियों के बावजूद गढ़वा सहित पूरे राज्य का सर्वांगीण विकास किया है। इससे प्रभावित होकर सभी लोग दूसरे दलों को छोड़कर झामुमो में शामिल हो रहे हैं। झारखंड सरकार राज्य के अंतिम पंक्ति के लोगां को लक्ष्य कर योजनाएं चला रही हैं, इसका लाभ सीधा जरूरतमंद ग्रामीणों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एवं उनके आकाआें की झारखंड पर गिद्ध दृष्टि है। वे लोग झारखंड को लूटना चाहते हैं। यही कारण है कि राज्य में बेहतर विकास कार्य कर रहे आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बेवजह तबाह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि असम आदि दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्री अपना राज्य चला नहीं रहे हैं। वे लोग झारखंड में घूम रहे हैं। मंत्री ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके क्षेत्रों में अधिसंख्य सड़कें बन गई है। जो सड़कें बच गई हैं यथाशीघ्र उनका भी निर्माण कार्य होगा। साथ ही मंत्री ने कहा कि उस क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या है इसके लिए वे संबंधित नेटवर्क कंपनी जियो पदाधिकारियों से बात कर समस्या को दूर करायेंगे। बात यही यहां से नहीं बनेगी तो वे कंपनी के मुंबई के अधिकारियों से भी बात करेंगे। जैसे भी हो समस्या को दूर करायेंगे। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष छोटू सिंह खरवार, चंदा देवी, सलीफ जाफर, नवीन तिवारी, डॉ यासिन अंसारी, फिरोज मंसूरी, विनोद गुप्ता, राजकिशोर यादव, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडेय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

 101 total views,  1 views today

About Post Author

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %

Recent Posts

अमरोरा में  मां सरस्वती की  नम आंखों से दी गई विदाई

Report By । Chandesh kumar patel खरौंधी। वसंत पंचमी के दूसरे दिन विद्या की देवी…

10 hours ago

प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन

विकास कुमार मेराल। प्रखंड के सभागार में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया…

19 hours ago

पूर्व जिला अध्यक्ष ने झारखंड के प्रथम राज्यपाल प्रभात कुमार से की औपचारिक मुलाकात

बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट जनता दल यूनाइटेड के पूर्व जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश…

1 day ago

कैंसर से डरे नहीं जानकारी और बचाव ही इलाज है : डॉक्टर पातंजली

कैंसर से डरे नहीं जानकारी और बचाव ही इलाज है : डॉक्टर पातंजली गढ़वा :…

1 day ago

गढ़वा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम करेगी जांच

गढ़वा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम करेगी जांचगढ़वा के दीपुआं मुहल्ले में…

1 day ago

kharoundhi। नम आंखों से दी गई मां सरस्वती की विदाई

रिपोर्ट - चंदेश कुमार पटेल (न्यूज कोर्डिनेटर हेड) खरौंधी : वसंत पंचमी के दूसरे दिन…

1 day ago