पलामू जिला ब्यूरो चीफ लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट
केंद्र सरकार में सलाहकार सदस्य सह भाजपा युवा नेता रामाशीष यादव ने रविवार को बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में जनसम्पर्क करते हुए हर घर तिरंगा अभियान चलाया। इस दौरान आम लोगों से मिलकर तिरंगा झंडा का वितरन कर सभी से अपने घरों पर झंडा लगाने का आह्वान किया। जनसम्पर्क के दौरान वे जहाँ भी गए ग्रामीणों का भरपूर समर्थन मिला। सभी ने बिश्रामपुर विधानसभा में बड़े बदलाव हेतु एक स्वर में उनका समर्थन किया।
जनसम्पर्क के दौरान जनसभा को सम्बोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्र का सम्मान है। साथ ही यह तिरंगा हमारी विभिन्नता को एकता प्रदान करता है। देश में कई जाती प्रजाति के साथ अलग अलग धर्म और संस्कृति के लोग वास करते हैं। फिर भी इस तिरंगे के प्रति हमारी श्रद्धा समान है और ज़रूरत पड़ने पर हर एक भारतीय इस तिरंगे पर कुर्बान हो जायेंगे। इस तिरंगा को पाने के लिए हमारे पूर्वजों ने कई कुर्बानीयां दी हैं। इसलिए इसके सम्मान में सभी भारतियों को इस अभियान में शामिल होना चाहिए एवं अपने अपने घरों और कार्यालयों में तिरंगा झंडा अवश्य लगाना चाहिए।
रामाशीष यादव ने शाम को पांडू प्रखंड स्थित राधा कृष्णा वेणुगोपाल मंदिर में भाजपा द्वारा आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लिया। बैठक के दौरान उन्होंने कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी। बैठक में शामिल सदस्यों ने उनकी बातों का जोरदार समर्थन किया।
अभियान के दौरान अभय यादव, अभिषेक यादव, अरविन्द यादव, रणधीर यादव, सुनील यादव, प्रदीप यादव, अजय बैठा, राघवेंद्र यादव, बबलू पासवान, फागुनी राम, रामेश्वर मेहता, सातवेश्वर मेहता, अनिल गुप्ता, शिवनारायण, सुशील राम, धनंजय सोनी, पिंटू राम, सिकेंद्र प्रजापति, राकेश विश्वकर्मा, अनुज यादव, विनोद यादव सहित सैंकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे।
61 total views, 1 views today
Report By । Chandesh kumar patel खरौंधी। वसंत पंचमी के दूसरे दिन विद्या की देवी…
विकास कुमार मेराल। प्रखंड के सभागार में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया…
बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट जनता दल यूनाइटेड के पूर्व जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश…
कैंसर से डरे नहीं जानकारी और बचाव ही इलाज है : डॉक्टर पातंजली गढ़वा :…
गढ़वा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम करेगी जांचगढ़वा के दीपुआं मुहल्ले में…
रिपोर्ट - चंदेश कुमार पटेल (न्यूज कोर्डिनेटर हेड) खरौंधी : वसंत पंचमी के दूसरे दिन…