0 0
झारखंड को “लूट खंड” से बचाने के लिए आगामी चुनावों में भाजपा की सरकार बनावायें- विनोद सिंह** - Garhwa Drishti
Categories: Uncategorized

झारखंड को “लूट खंड” से बचाने के लिए आगामी चुनावों में भाजपा की सरकार बनावायें- विनोद सिंह**

Share
Read Time:3 Minute, 21 Second

*झारखंड को “लूट खंड” से बचाने के लिए आगामी चुनावों में भाजपा की सरकार बनावायें- विनोद सिंह**

*हुसैनाबाद, पलामू: जिला ब्यूरो चीफ लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट***

भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद कुमार सिंह ने हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के हैदरनगर और मोहम्मदगंज प्रखंड के रानी देवा, कबरा कला, परता, अधौरा, पंसा सहित कई गांवों का दौरा किया। इस दौरे के दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से मुलाकात की। विनोद कुमार सिंह ने केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में जानकारी देते हुए लोगों को सजग और जागरूक रहने की सलाह दी।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खुद को सेक्युलर कहने वाली पार्टियों की असलियत अब जनता के सामने आ चुकी है। उन्होंने झारखंड सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में लोगों को बालू जैसी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड सरकार बालू घाटों की नीलामी नहीं कर रही है और न ही बालू को मुफ्त में उपलब्ध करवा रही है, जिसके पीछे भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस भ्रष्टाचार का लाभ थाना स्तर से लेकर राज्य के उच्च स्तर तक पहुंचता है। भाजपा नेता श्री सिंह ने ग्रामीणों से अपील की कि झारखंड को “लूट खंड” से बचाने के लिए आगामी चुनावों में भाजपा की सरकार बनाने के लिए अभी से तैयार हो जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर वर्तमान सरकार सत्ता में रही, तो झारखंड की सभ्यता और संस्कृति को भी खतरा हो सकता है। उन्होंने राज्य के कई जिलों में डेमोग्राफी में हो रहे बदलावों पर चिंता व्यक्त की और कहा कि बांग्लादेशी नागरिकता प्राप्त कर यहां के स्थानीय लोगों के अधिकारों का हनन कर रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि भाजपा की सरकार बनते ही इस मुद्दे पर गंभीरता से कार्य किया जाएगा।
इस दौरे के दौरान उनके साथ ओम सिंह, मृत्युंजय पाठक, नितिश कुमार, शशी विश्वकर्मा, रवि चंदेल, छोटु सिंह सहित कई अन्य प्रमुख लोग भी उपस्थित थे। इस दौरे और संबोधन के माध्यम से विनोद कुमार सिंह ने न सिर्फ सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए, बल्कि ग्रामीणों को जागरूक रहने और भाजपा के समर्थन में आने का आह्वान भी किया।

 165 total views,  2 views today

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Admin Garhwa Drishti

Recent Posts

अमरोरा में  मां सरस्वती की  नम आंखों से दी गई विदाई

Report By । Chandesh kumar patel खरौंधी। वसंत पंचमी के दूसरे दिन विद्या की देवी…

10 hours ago

प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन

विकास कुमार मेराल। प्रखंड के सभागार में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया…

19 hours ago

पूर्व जिला अध्यक्ष ने झारखंड के प्रथम राज्यपाल प्रभात कुमार से की औपचारिक मुलाकात

बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट जनता दल यूनाइटेड के पूर्व जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश…

1 day ago

कैंसर से डरे नहीं जानकारी और बचाव ही इलाज है : डॉक्टर पातंजली

कैंसर से डरे नहीं जानकारी और बचाव ही इलाज है : डॉक्टर पातंजली गढ़वा :…

1 day ago

गढ़वा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम करेगी जांच

गढ़वा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम करेगी जांचगढ़वा के दीपुआं मुहल्ले में…

1 day ago

kharoundhi। नम आंखों से दी गई मां सरस्वती की विदाई

रिपोर्ट - चंदेश कुमार पटेल (न्यूज कोर्डिनेटर हेड) खरौंधी : वसंत पंचमी के दूसरे दिन…

1 day ago