0 0
मंत्री मिथिलेश ने किया रूद्राभिषेक, गढ़वा की सुख समृद्धि के लिए की प्रार्थना - Garhwa Drishti
Categories: Uncategorized

मंत्री मिथिलेश ने किया रूद्राभिषेक, गढ़वा की सुख समृद्धि के लिए की प्रार्थना

Share
Read Time:2 Minute, 41 Second
मंत्री मिथिलेश ने किया रूद्राभिषेक, गढ़वा की सुख समृद्धि के लिए की प्रार्थना

गढ़वा। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर शनिवार को रुद्राभिषेक किया गया। मंत्री श्री ठाकुर एवं उनकी पत्नी चंचल ठाकुर ने पूरे परिवार के साथ रूद्राभिषेक किया। पूजा अर्चना में मंत्री के परिजन सहित काफी संख्या में अन्य लोग भी शामिल हुए। मंत्री ने पूजा अर्चना कर भगवान भोले नाथ से गढ़वा सहित पूरे राज्य के विकास, सुख, शांति, खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। रूद्राभिषेक के बाद काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
ज्ञात हो कि मंत्री श्री ठाकुर का पूजा, पाठ एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों से गहरा नाता है। प्रतिवर्ष मंत्री आवास पर छठ महापर्व का आयोजन किया जाता है। साथ ही वृहत स्तर पर होली मिलन समारोह आदि पर्व, त्यौहार एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इन कार्यक्रमों में काफी संख्या में लोग बढ़-चढ़ कर भाग लेते हैं। प्रसाद ग्रहण के लिए पूरे शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी  कार्ड वितरण किया गया था। सुबह से लेकर देर रात तक आवासीय परिसर में काफी गहमा गहमी रही। जिले के आलाधिकारी सहित काफी संख्या में लोग शामिल हुए। मौके पर बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष नितेश सिंह, झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, नवीन तिवारी, आशुतोष पांडेय, अनिता दत्त, कंचन साहु, जितेंद्र सिन्हा, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडेय, आशीष अग्रवाल, ओम प्रकाश गुप्ता, चंदा देवी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

 187 total views,  3 views today

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
navneetkumar27828

Recent Posts

प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन

विकास कुमार मेराल। प्रखंड के सभागार में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया…

6 hours ago

पूर्व जिला अध्यक्ष ने झारखंड के प्रथम राज्यपाल प्रभात कुमार से की औपचारिक मुलाकात

बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट जनता दल यूनाइटेड के पूर्व जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश…

16 hours ago

कैंसर से डरे नहीं जानकारी और बचाव ही इलाज है : डॉक्टर पातंजली

कैंसर से डरे नहीं जानकारी और बचाव ही इलाज है : डॉक्टर पातंजली गढ़वा :…

18 hours ago

गढ़वा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम करेगी जांच

गढ़वा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम करेगी जांचगढ़वा के दीपुआं मुहल्ले में…

19 hours ago

kharoundhi। नम आंखों से दी गई मां सरस्वती की विदाई

रिपोर्ट - चंदेश कुमार पटेल (न्यूज कोर्डिनेटर हेड) खरौंधी : वसंत पंचमी के दूसरे दिन…

19 hours ago

सरस्वती पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

केतार प्रखंड।  राज्यकीय मध्य विद्यालय केतार प्रांगण में सरस्वती पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम…

1 day ago