0 0
परिहार में 100 से अधिक लोग झामुमो में शामिल - Garhwa Drishti
Categories: Uncategorized

परिहार में 100 से अधिक लोग झामुमो में शामिल

Share
Read Time:2 Minute, 54 Second
झामुमो पर लगातार बढ़ रहा है जनता का विश्वास : मंत्री मिथिलेश

परिहार में 100 से अधिक लोग झामुमो में शामिल

गढ़वा। गढ़वा प्रखंड अंतर्गत परिहारा गांव के 100 से अधिक लोग विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए हैं। बुधवार को गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान सभी ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री श्री ठाकुर ने सभी को माला एवं पार्टी का पट्टा पहना कर झामुमो में शामिल किया। पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से फरीद खान, सुनेश्वर विश्वकर्मा, आशिक खान, पच्चू राम, सविता देवी, गुलशन बीबी, शांति देवी, जौसन खातून, शहनाज बीबी, जरीना बीबी, सुनैना देवी, नूरजहां बीबी, सरिता देवी सहित एक सौ से अधिक लोगों का नाम शामिल है।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि गढ़वा की जनता ने जिस उम्मीद एवं विश्वास के साथ उन्हें सेवा करने का मौका दिया है, आज जनता की उम्मीदों पर वे पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होने कहा कि गढ़वा वासियों का विश्वास लगातार झामुमो पर बढ़ रहा है। राज्य में चलायी जा रही जनहित की योजनाएं एवं गढ़वा में हो रहे ऐतिहासिक विकास कार्यों से प्रभावित होकर सभी गावों से प्रतिदिन काफी संख्या में लोग दूसरे राजनीतिक दलों को छोड़कर झामुमो में शामिल हो रहे हैं। मंत्री ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में गढ़वा की जनता अपना आशीर्वाद बनाये रखे। वे लगातार गढ़वा को विकास के पथ पर आगे बढ़ाते रहेंगे। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, चंदा देवी, फुजैल अहमद, सलीम जाफर, संजय कांस्यकार, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडेय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
—–

 93 total views,  2 views today

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
navneetkumar27828

Recent Posts

अमरोरा में  मां सरस्वती की  नम आंखों से दी गई विदाई

Report By । Chandesh kumar patel खरौंधी। वसंत पंचमी के दूसरे दिन विद्या की देवी…

6 hours ago

प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन

विकास कुमार मेराल। प्रखंड के सभागार में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया…

15 hours ago

पूर्व जिला अध्यक्ष ने झारखंड के प्रथम राज्यपाल प्रभात कुमार से की औपचारिक मुलाकात

बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट जनता दल यूनाइटेड के पूर्व जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश…

1 day ago

कैंसर से डरे नहीं जानकारी और बचाव ही इलाज है : डॉक्टर पातंजली

कैंसर से डरे नहीं जानकारी और बचाव ही इलाज है : डॉक्टर पातंजली गढ़वा :…

1 day ago

गढ़वा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम करेगी जांच

गढ़वा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम करेगी जांचगढ़वा के दीपुआं मुहल्ले में…

1 day ago

kharoundhi। नम आंखों से दी गई मां सरस्वती की विदाई

रिपोर्ट - चंदेश कुमार पटेल (न्यूज कोर्डिनेटर हेड) खरौंधी : वसंत पंचमी के दूसरे दिन…

1 day ago