0 0
पलामू DC की बड़ी कार्रवाई, CO और BDO समेत 500 अधिकारियों-कर्मचारियों के वेतन पर लगाई रोक* - Garhwa Drishti
Categories: Kandi

पलामू DC की बड़ी कार्रवाई, CO और BDO समेत 500 अधिकारियों-कर्मचारियों के वेतन पर लगाई रोक*

Share
Read Time:3 Minute, 5 Second





संवाददाता दयानंद यादव (सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड)


*पलामू :* झारखंड के पलामू से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां जिलाधिकारी शशि रंजन ने एक सख्त कदम उठाते हुए जिले के 149 चिकित्सकों, एक दर्जन से अधिक BDO  और CO  समेत करीब 500 अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन पर रोक लगा दी है। यह कार्रवाई समय पर कार्यालय में उपस्थित न होने के कारण की गई है।

*DC ने पहले ही दिए थे निर्देश*

बताया जा रहा है कि DC शशि रंजन ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि वे सुबह 10:40 बजे तक कार्यालय में पहुंचे। इसके बाद कार्यालय बंद होने के समय 5:00 बजे तक अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। इसके साथ ही बायोमेट्रिक अटेंडेंस को अनिवार्य किया गया था। वेतन की प्रक्रिया भी केवल बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर की जानी थी।लेकिन जब जांच के दौरान बायोमेट्रिक अटेंडेंस के समय का मिलान किया गया। तो उसमें पाया गया कि कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थिति दर्ज नहीं की। इस कारण उनका वेतन रोका गया है।

*डॉक्टरों के वेतन पर भी रोक*

वहीं, इस आदेश के बाद पलामू के विभिन्न सरकारी कार्यालयों के 50 डॉक्टर, 20 मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर, 16 अधीक्षक कार्यालय के तहत कार्यरत डॉक्टर और 63 सीनियर व जूनियर रेजिडेंट्स का वेतन भी रोका गया है। इसके अलावा इन सभी कार्यालयों में कार्यरत ढाई सौ से अधिक ANM, GNM, लैब असिस्टेंट, फार्मासिस्ट समेत अन्य कर्मचारियों का वेतन भी रोका गया है। बताया गया कि पशुपालन विभाग, इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन पर भी रोक लगाई गई है। इसमें कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता शामिल हैं।

*इस कारण उठाया कदम*

जानकारी हो कि यह कदम समय पर कार्यालय में उपस्थित होने के महत्व को स्पष्ट करने के लिए उठाया गया है। इस संबंध में DC  ने साफ कर दिया है कि बायोमेट्रिक उपस्थिति का पालन सुनिश्चित किए बिना किसी भी अधिकारी या कर्मचारी का वेतन जारी नहीं किया जाएगा।

 359 total views,  9 views today

About Post Author

Chandesh Raj

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
Chandesh Raj

Recent Posts

विधायक गोदरमाना पहुंच मृतकों के परिजनों को बंधाया ढांढ़स, आर्थिक मदद की

विधायक गोदरमाना पहुंच मृतकों के परिजनों को बंधाया ढांढ़स, आर्थिक मदद कीगढ़वा। गढ़वा विधायक सह…

20 hours ago

पुलिस ने होली और रमजान को लेकर शहर से  गांव तक किया फ्लैग मार्च

ब्यूरो रिपोर्ट अरमान खान श्री बंशीधर नगर :  होली एवं रमजान को शांतिपूर्ण तरीके से…

20 hours ago

होली और रमजान को लेकर रमना मे निकला फ्लैग मार्च

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना ।होली और रमजान को लेकर पुलिस प्रशासन ने…

21 hours ago

होली और रमजान को लेकर रमना मे निकला फ्लैग मार्च

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना ।होली और रमजान को लेकर पुलिस प्रशासन ने…

21 hours ago

पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च,शांति व भाईचारे के साथ मनाएं त्योहार: थाना प्रभारी

जिला ब्यूरो ग्रामीण सुनील कुमार की रिपोर्ट बिशुनपुरा(गढ़वा):- होली और रमजान के मद्देनजर क्षेत्र में…

22 hours ago

झारखंड दृष्टि न्यूज का गढ़वा में होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन

गढ़वा । झारखंड दृष्टि न्यूज का  होली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित विद्या स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट…

1 day ago