0 0
भाजपा सांगठनिक चुनाव को लेकर गोवावल मंडल अध्यक्ष परीक्षित तिवारी की अध्यक्षता में मंडल चुनाव अधिकारी रितेश चौबे की उपस्थिति में बैठक आयोजित किया गया। - Garhwa Drishti
Categories: Uncategorized

भाजपा सांगठनिक चुनाव को लेकर गोवावल मंडल अध्यक्ष परीक्षित तिवारी की अध्यक्षता में मंडल चुनाव अधिकारी रितेश चौबे की उपस्थिति में बैठक आयोजित किया गया।

Share
Read Time:2 Minute, 59 Second
भाजपा सांगठनिक चुनाव को लेकर गोवावल मंडल अध्यक्ष परीक्षित तिवारी की अध्यक्षता में मंडल चुनाव अधिकारी रितेश चौबे की उपस्थिति में बैठक आयोजित किया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ मंडल चुनाव संबंधित चर्चा कर अध्यक्ष पद के लिए कार्यकर्ताओं ने अपनी अपनी दावेदारी पेश किया। जिसमें नियमानुसार तीन नामों पर चर्चा कर सहमति बनी जो भाजपा झारखंड प्रदेश को भेजा जाएगा।
मौके पर मुख्य अतिथि जिला मिडिया प्रभारी सह मंडल चुनाव अधिकारी रितेश चौबे ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर ही विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है संगठनात्मक ढांचा की मजबूती को लेकर पार्टी ने बुथ से लेकर मंडल जिला प्रदेश तक का चुनाव कार्यकर्ताओं की सहमति से होता है इसको लेकर गोवावल मंडल में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव जारी है। उन्होंने कहा कि 17 से 19 मार्च के बिच अध्यक्ष चयन का प्रक्रिया पुरा कर लिया जाएगा। इसके लिए दावेदारी करने वाले कार्यकर्ताओं में तीन नामों का चयन कर प्रदेश चुनाव समिति को भेजा जाएगा। वहां से उनकी पार्टी में भुमिका सक्रियता नियम को देखते हुए जिला चुनाव समिति को सहमति मिलेगी। फिर 17 से 19 मार्च तक मंडल अध्यक्ष पद के लिए नामांकन वोटिंग प्रक्रिया अथवा सर्वसम्मति से मंडल अध्यक्ष का निर्वाचन संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्ष चुनाव के बाद 21 से लेकर 23 मार्च तक जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया चलेगा। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा नेता सत्येन्द्र कुमार तिवारी अरविंद धर दुबे ब्रजेश धर दुबे राकेश उरांव अरुण पांडेय मंदीप विश्वकर्मा संजीव तिवारी अंजनी कुमार तिवारी पंकज तिवारी सिकेन्द्र चौधरी बुद्धि नारायण चौधरी राहुल तिवारी सुनेश पासवान सुबोध कुमार बालजी चौहान धीरेन्द्र पाण्डेय यदुनंदन चंद्रवंशी अरविंद कुमार दुबे बसंत कुमार सिंह सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

 97 total views,  2 views today

About Post Author

navneetkumar27828

Happy
0 0 %
Sad
0 0 %
Excited
0 0 %
Sleepy
0 0 %
Angry
0 0 %
Surprise
0 0 %
navneetkumar27828

Recent Posts

13 मार्च को 11:30 बजे रात्रि में  होलिका दहन एवं 14 को मनेगा होली

विकास कुमार मेराल : प्रखंड मुख्यालय के प्रसिद्ध मां शायर देवी धाम संचालन समिति की…

16 minutes ago

नशा छोड़ मुख्यधारा में आये लोगों को एसडीएम ने किया सम्मानित

*नशा छोड़ मुख्यधारा में आये लोगों को एसडीएम ने किया सम्मानित**नशा से आर्थिक,शारीरिक व मानसिक…

12 hours ago

पटाखा दुकान विस्फोट में पांच की मौत: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने जताया शोक, प्रशासन से सुरक्षा कड़ी करने की अपील

पटाखा दुकान विस्फोट में पांच की मौत: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने जताया शोक, प्रशासन…

16 hours ago

जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के द्वारा स्थानीय खजूरी बिन टोला में कैलाश पर्वत पर ज़रुरतमंद बच्चों के बीच होली सामग्री

जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा के द्वारा स्थानीय खजूरी बिन टोला में कैलाश पर्वत पर ज़रुरतमंद…

16 hours ago

जिला परिषद ने फीता काटकर किया बीज भण्डार का शुभारंभ

*जिला ब्यूरो ग्रामीण सुनील कुमार की रिपोर्ट बिशुनपुरा(गढ़वा):- बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय के कोचेया चक चक…

18 hours ago

पटाखा बिक्री को लेकर रमना मे चला अभियान

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । गढ़वा जिले के गोदरमाना में पटाखे की…

1 day ago