बंशीधर नगर (गढ़वा):- थाना क्षेत्र के पाल्हे कला गांव से शुक्रवार को 50 महिला-पुरुष कांवरियों का जत्था शिव नगरी बाबा बैजनाथ धाम देवघर के लिए रवाना हुआ। रवानगी से पूर्व कांवरियों का जत्था गांव के ओंकारेश्वर महादेव मंदिर, बागीचा शिव मंदिर व आशुतोष महादेव मंदिर, श्री बंशीधर मंदिर, पंचमुखी महादेव मंदिर चेचरिया, राजा पहाड़ी शिव मंदिर, हनुमान मंदिर आदि मंदिरों में दर्शन-पूजन कर गांव-घर, राज्य व राष्ट्र की खुशहाली की कामना किया। इस दौरान कांवरियों का जत्था बोल बम, ओम नमः शिवाय, हर-हर महादेव सहित विभिन्न देवी-देवताओं का जयकारा लगाते व भजन गाते चल रहे थे। कांवरिया चरितर साव, विश्वनाथ मेहता, दिनेश्वर ठाकुर, वशिष्ठ राम, विशुनदेव राम, गोपी साव, कामेश्वर ठाकुर, प्रगाश ठाकुर, रविंद्र ठाकुर, मुन्ना राम, शीला देवी, पार्वती देवी, गीता देवी, चंपा देवी, सुकनी देवी, रुदा देवी, विकास गुप्ता आदि ने बताया कि कोविड-19 के कारण 2 वर्ष बाबा भोलेनाथ का दर्शन व जलाभिषेक करने देवघर नहीं पहुंच पाए थे। पर इस बार हम सभी स्थानीय मंदिरों का भ्रमण करते हुए बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक कर आशीर्वाद लेने के लिए देवघर जा रहे हैं। देवघर में दर्शन-पूजन के बाद बासुकीनाथ सहित विभिन्न मंदिरों में दर्शन-पूजन करते वापस घर आएंगे।
महिला कांवरियों को दिया अंग वस्त्र:- भोलेनाथ की नगरी देवघर रवानगी से पूर्व कांवरिया विकास गुप्ता उर्फ पिंकू व पिंकू की मां शीला देवी की ओर से 11 महिला कांवरियों के बीच साड़ी का वितरण किया। पिंकू व शीला ने कहा कि कांवरियों के बीच अंग वस्त्र वितरण कर मन को काफी सुकून मिला। बाबा भोलेनाथ सबकी मनोकामना पूर्ण करें।
386 total views, 1 views today
Report By । Chandesh kumar patel खरौंधी। वसंत पंचमी के दूसरे दिन विद्या की देवी…
विकास कुमार मेराल। प्रखंड के सभागार में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया…
बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट जनता दल यूनाइटेड के पूर्व जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश…
कैंसर से डरे नहीं जानकारी और बचाव ही इलाज है : डॉक्टर पातंजली गढ़वा :…
गढ़वा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम करेगी जांचगढ़वा के दीपुआं मुहल्ले में…
रिपोर्ट - चंदेश कुमार पटेल (न्यूज कोर्डिनेटर हेड) खरौंधी : वसंत पंचमी के दूसरे दिन…