स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय रामदास राम के परिजन को आजादी से लेकर आज तक नहीं मिला सरकार लाभ
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल कि रिपोर्ट
खरौंधी(गढ़वा):- प्रखंड के करिवाडीह पंचायत के स्वतंत्रता सेनानी स्व. रामदास राम के परिजन आज भी सरकारी लाभों से वंचित हैं। मंगलवार को स्वतंत्रता सेनानी स्व. रामदास राम के 75 वर्षीय पुत्र रामबली राम ने बताया कि पत्नी, एक लड़का, पतोह तथा 6 पोता पोती के साथ करिवाडीह में रहते है। आज हमे रहने के लिए घर तथा पीने का पानी नही है। गरीबी के कारण अपने बाल बच्चों को उत्तम शिक्षा दिलाने में असमर्थ हूं। 68 वर्षीय पत्नी फूलमती देवी को आज तक वृद्धा पेंशन नहीं मिला। जबकि पेंशन के लिए कई बार गांव के जनप्रतिनिधि, सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में तथा प्रखंड कार्यालय में आवेदन दिया। इसके अलावे रामबली राम ने बताया आज हमलोगों का समय ऐसा हो गया है कि एक बकरी शेड के आगे झोपड़ी बनाकर सभी सदस्यों के साथ रह रहे हैं। बीडीओ, अनुमंडल पदाधिकारी, गढ़वा जिला उपायुक्त तथा झारखंड सरकार को ध्यान आकृष्ट कराते हुये कहा की स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों को सहानुभूति पूर्ण विचार करते हुये मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए। इसके अलावे कहा 1942 में मेरे पिता स्व.रामदास राम बुरे हालातों में गुजर-बसर करते हुए भी अंग्रेजो के विरुद्ध लोहा लिया था। इनलोगो के त्याग व बलिदान के फलस्वरूप देश आजाद हुए था। आज स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों का लाभ सरकारी कर्मचारी, पदाधिकारी तथा नेता लाभ ले रहे हैं। वही स्वतंत्रता सेनानी के परिजन दर-दर की ठोकरें खाते भटक रहे हैं। जो संवैधानिक व इंसानियत के विरुद्ध है। पंचायत समिति सदस्य विकास कुमार सिंह ने कहा स्वतंत्रता सेनानी के स्वजन को आज तक सरकारी लाभ नही मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। पदाधिकारी जल्द इनलोगो को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
Next post
गहन नामांकन कार्यक्रम अभियान के द्वारा छात्र-छात्राओं एवं अभिभावक लोगों को किया गया जागरूक
More Stories
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
राजी में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती
चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर राजी में भव्य कार्यक्रम...
अम्बेडकर जयंती पर माल्यार्पण, सामाजिक एकता का दिया संदेश
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर खरौंधी प्रखंड के...
कुपा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत कुपा पंचायत के ग्राम कुपा के दामर टोला...
कुपा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत कुपा पंचायत के ग्राम कुपा के दामर टोला...
चौरिया में करिअई बाबा का इतिहास
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। खरौंधी प्रखंड मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर चौरिया गांव के...
Average Rating