0 0
मुखिया ने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स रक्षकों के जिला अध्यक्ष को किया सम्मानित! - Garhwa Drishti

Read Time:1 Minute, 40 Second

केतार प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सह मुखिया प्रमोद कुमार के आवास पर मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स रक्षकों के जिला अध्यक्ष चुने जाने पर बलिगढ़ गांव निवासी त्रिपुरारी सिंह को अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष त्रिपुरारी सिंह ने कहा कि ह्यूमन राइट्स का एक ही उद्देश्य है किसी भी मानव पर हो रहे अत्याचार और ज़ुल्म को रोकना। उन्होंने कहा की मुझे जो दायित्व सौंपा गया है उसका मैं इंमदारी पुर्वक निर्वाहन करूंगा और ग़रीब, दलित, शोषित पीड़ितों का आवाज़ बन कर उनकी रक्षा करूंगा। इस मौके पर मुखिया प्रमोद कुमार के द्वारा आठ लाभुकों के बीच ग्रीन राशनकार्ड का वितरण भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया प्रमोद कुमार और संचालन हेमंत पाठक ने किया।इस मौके पर बाबूलाल यादव,नरेश सिंह, रमेश दुबे,ललू पाल, कुंडल सिंह, अवध ठाकुर, विनय प्रसाद, कामेश्वर मिश्रा, सीता पाल, सतेन्द्र ठाकुर, गौतम पाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress