एम.के.डी.ए.वी. के छात्रों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु हुआ चयन।

12 वीं राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता 2022- 23 रोलर स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड द्वारा 24 एवं 25 सितंबर 2022 को खेलगांव रांची में आयोजित हुई । इस प्रतियोगिता में एम. के. डी. ए.वी. पब्लिक स्कूल मेदिनीनगर पलामू के छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और शानदार प्रदर्शन किया। अद्वैत रंजन प्रथम कक्षा के छात्र ने 100 मीटर एवं वन लैप रेस में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मयंक कुमार सोनी द्वितीय कक्षा के छात्र ने 100 मीटर एवं 200 मीटर तथा 1 लैप में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, तथा अनिमेष रंजन पंचम कक्षा के छात्र ने 100 मीटर एवं 200 मीटर में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
आज 22 नवंबर 2022 को विद्यालय की प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में इन सभी विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते हुए विद्यालय के प्राचार्य डॉ जी.एन.खान ने कहा कि ये सभी छात्र राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता हेतु, जो 11 दिसंबर से 22 दिसंबर 2022 तक चलेगी उस में भाग लेने हेतु बेंगलुरु जाएंगे।
डॉक्टर खान ने कहा कि जिस प्रकार पूत के पांव पालने में पहचान लिए जाते हैं,उसी प्रकार इन छात्रों ने हमें भरोसा दिलाया है कि ये छात्र विद्यालय को एक नई बुलंदी पर ले जाएंगे । विद्यालय की पहचान छात्रों के प्रदर्शन से होती है। इन छात्रों के प्रदर्शन से पूरा पलामू एवं विद्यालय परिवार गर्व की अनुभूति कर रहा है। उन्होंने इन बच्चों को बधाई एवं शुभकामना दी।


More Stories
शिव शांति संघ बरलोटा में कलश स्थापना एवं माँ दुर्गा पूजन का शुभारंभ धूमधाम से
मेदिनीनगर। नवरात्र के पावन अवसर पर शिव शांति संघ, बरलोटा में कलश स्थापना एवं माँ दुर्गा पूजन का शुभारंभ बड़े...
मेदिनीनगर में वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू का प्रथम सम्मान समारोह, समाज सेवा व सांस्कृतिक विरासत संरक्षण का लिया संकल्प
मेदिनीनगर। स्थानीय टीवी टावर रोड बैरिया स्थित होटल ब्लू बर्ड सभागार में वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू के तत्वावधान में प्रथम...
सरकारी मोबाइल पर पारिवारिक डीपी नहीं चलेगी: डीआईजी पलामू
मेदिनीनगर। पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक नौशाद आलम ने लातेहार, गढ़वा और पलामू जिलों के समस्त थाना प्रभारियों, पिकेट, पोस्ट...
पलामू में कोयल नदी की तेज धार में फंसा बुजुर्ग
इधर, पलामू के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोलहुआ गांव के समीप कोयल नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि हो...
अक़ीदत के साथ अदा की गई ईद उल फितर की नमाज
परवेज़ आलम की रिपोर्ट आज पुरे देश मे अक़ीदत के साथ अदा की गई ईद उल फितर की नमाज और...
Average Rating