7माह से चापाकल है खराब स्थानीय व्यवसायियों मे है आक्रोश
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल कि रिपोर्ट
खरौंधी(गढ़वा):- बाजार के कोन मोड़ ट्रांसफार्मर के पास चापाकाल पिछले सात माह से खराब है। जिससे स्थानीय दुकानदार, व्यवसाई तथा बाजार में आने वाले राहगीरों को पानी के लिये इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। फिर भी उन्हें आसानी से पानी नही मिल रहा है। स्थानीय दुकानदार विकास कुमार, जितेंद्र दास, नागेंद्र यादव, अनिल विश्वास, जोगेंद्र साव, राजन जायसवाल, महेंद्र चंद्रवंशी, जितेंद्र प्रसाद गुप्ता, लेयाकत अंसारी, मेराज अंसारी, फिरोज अंसारी, लवकश कुमार चंद्रवंशी, राजेश जयसवाल आदि ने बताया चापाकल लगभग 7 माह से खराब है। जिससे लोगो को पीने का पानी तथा आवश्यक कार्य हेतु पानी नही मिल पा रहा है। इस छलक को बनवाने के लिए कई बार मुखिया, जिला परिषद सदस्य, प्रमुख, बीडीओ तथा विभाग के जेईई से बोला गया। पीएचडी विभाग के जेईई से कई बार बोला गया। लेकिन जेईई खराब चापकल को जल्द बनवाने का आश्वासन ही दे रहे है। हमलोग 7 माह से इंतजार ही कर रहे है। कोई जनप्रतिनिधि तथा पदाधिकारी इसे बनवाने के लिए दिलचस्पी नहीं ली। स्थानीय दुकानदारों ने कहा अगर खराब चापकल को जल्द नही बनवाया गया तो हमलोग बाध्य होकर आंदोलन करेंगे।
इस संबंध में जेईई, पीएचडी विभाग के देवेंद्र किसको ने बताया कि खराब चापाकल की जानकारी लोगो ने मुझे भी दिया है। खराब चापाकल बनवाने के लिए मैं प्रयासरत हूं। एक से दो दिन में उक्त चापाकल को बनवा दिया जाएगा।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
राजी में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती
चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर राजी में भव्य कार्यक्रम...
अम्बेडकर जयंती पर माल्यार्पण, सामाजिक एकता का दिया संदेश
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर खरौंधी प्रखंड के...
कुपा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत कुपा पंचायत के ग्राम कुपा के दामर टोला...
कुपा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत कुपा पंचायत के ग्राम कुपा के दामर टोला...
चौरिया में करिअई बाबा का इतिहास
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। खरौंधी प्रखंड मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर चौरिया गांव के...
Average Rating