बीआरसी खरौंधी से मनमानी राशखरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल कि रिपोर्ट
खरौंधी (गढ़वा ): शनिवार को शैक्षणिक व शैक्षणिक प्रमाण पत्र के सत्यापन के नाम पर बीआरसी खरौंधी से मनमानी राशि उगाही करने के आरोप में डीआरडीए निदेशक दिनेश सुरीन तथा डीएसई मिथिलेश करकेट्टा बीआरसी पहुंचकर जांच किया। इस दौरान अधिकांश बीआरसी स्टॉप आकस्मिक अवकास पर थे। जिससे अभिलेखों का जांच पूरी नही हो सका। शनिवार को बीपीएम नवीन प्रकाश, बिआरपी पंकज कुमार, जेईई अनुज कुमार दुबे, आदेश पाल अजीत कुमार राम आकस्मिक अवकाश पर थे। जिस पर डीआरडीए निदेशक दिनेश सुरीन तथा डीएसई मिथिलेश करकेट्टा ने नाराजगी व्यक्त करते हुये सभी से स्पष्टीकरण की मांग किया है। साथ ही बिआरपी राजेंद्र मेहता से 2009 में बीआरसी से कितने सहायक अध्यापकों से प्रमाण पत्र जांच में पैसा लिया गया है उसका अभिलेख मांग किया। लेकिन इससे संबंधित किसी प्रकार का अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया गया। जिससे जांच पूर्ण नहीं हो सका। इस पर डीआरडीए निदेशक दिनेश सुरीन तथा डीएसई मिथिलेश करकेट्टा ने सोमवार को सारे अभिलेख के साथ जिला कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। वही विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र प्रसाद यादव ने डीआरडीए निदेशक तथा डीएसई से कहा अकसर बीआरसी से अधिकांश स्टाफ गायब रहते हैं। गायब रहने वाले बीआरसी स्टॉप पर कार्रवाई करने की मांग किया।
डीएसई मिथिलेश करकेट्टा ने बताया सहायक अध्यापकों के शिकायत पर हम लोग जांच के लिए आए थे। लेकिन इससे संबंधित अभिलेख नहीं रहने से जांच नहीं हो सकी। वही शिकायतकर्ता सहायक अध्यापको ने बताया बीआरसी से बार-बार प्रमाण पत्र सत्यापन के नाम पर शिक्षको से पैसा की उगाही की जा रही थी। जबकि प्रखंड के सारे सहायक अध्यापकों ने 2009 में ही प्रमाण पत्र जांच के लिए पैसा जमा कर दिया है। इसे लेकर 10 जून को जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देकर 2009 में शिक्षकों द्वारा जमा पैसे से ही शैक्षणिक व प्रशैक्षणिक प्रमाणपत्रों की जांच कराने का मांग किया था। इस पर जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा कोई ठोस पहल नहीं किया गया। इसके बाद हमलोग 23 सितंबर को गढ़वा उपायुक्त से जांच कर कार्रवाई करने की मांग किया था। गढ़वा उपायुक्त ने तत्काल इसकी संज्ञान लेते हुए डीआरडीए निदेशक को जांच का निर्देश दिया था। वहीं शिकायत कर्ता सहायक अध्यापक इंदल पासवान, शिवपूजन यादव, सुजीत कुमार, मुसन पासवान, दीपक पासवान, प्रतिमा कुमारी, विमला लाकड़ा, फुल कुमारी बाखला आदि शिक्षकों ने बताया जिला शिक्षा अधीक्षक गढ़वा के आश्वासन पर शैक्षणिक व शैक्षणिक सभी प्रकार के प्रमाण पत्र पुनः 30 नवंबर को बीआरसी को दिया दिए है। हमलोग की प्रमाण पत्र की जांच करते हुए सभी सहायक अध्यापकों का फाइल अपने साथ ले गये। सभी शिक्षकों ने गढ़वा उपायुक्त का आभार व्यक्त किया है। साथ ही 2009 में जमा राशि से ही अभिलेख जांच कराने की मांग किया है। कुछ दिन पूर्व बिपीएम नवीन प्रकाश के द्वारा जांच के नाम पर जो पैसा लिया गया है। उसे शिक्षकों के बीच वितरण कराया जाए। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र प्रसाद यादव, कंप्यूटर ऑपरेटर सोनू कुमार, देवबंद गुप्ता सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।
Read Time:4 Minute, 54 Second