नामधारी महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा विश्व स्वयंसेवक दिवस सह सम्मान समारोह में अदिति राज लक्ष्मी को किया गया सम्मानित।
नामधारी महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा विश्व स्वयंसेवक दिवस सह सम्मान समारोह मनाया गया जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ• डीसी लाल अग्रवाल के द्वारा की गई तथा उनके अभिभावक श्री भवानी शंकर कुलमणि एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती नीलम मिश्रा को भी अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में बुलाया गया। इस कार्यक्रम में ग्रुप लीडर अदिति राज लक्ष्मी जो विधानसभा में गढ़वा का प्रतिनिधित्व की उसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया तथा उनके अभिभावक को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अलका कुमारी के द्वारा किया गया जो बेहतरीन तरीके से अतिथि और शिक्षकों का स्वागत की एवं पूरे कार्यक्रम को अच्छे से संभाला,डॉ धर्म चंद्र लाल अग्रवाल जी ने इस संदर्भ में बताया कि ‘ मुझे बहुत ही हर्ष की अनुभूति हो रही है ये बताने में की हमारे महाविद्यालय की छात्रा अदिति राज लक्ष्मी ने द्वितीय छात्र संसद 2022 में पूरे झारखंड में चौथा स्थान प्राप्त करके पूरे महाविद्यालय परिवार को बहुत ही गौराववान्वित किया तथा इस महाविद्यालय का नाम को एक नई ऊंचाई पे ले गई।मैं इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ। मैं सभी छात्रों को बोलना चाहता हूँ कि आप जिस भी क्षेत्र में में जाना चाहते है , उसमे पूरे मन व लगन के साथ मेहनत करे व आगे बढ़ते रहे। ” इस कार्यक्रम में स्वयंसेवक ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया किसी ने कविता तो किसी ने भाषण से अपनी प्रस्तुति दी मौके पर उपस्थित राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी श्री भास्कर कुमार एवं श्रीमती डॉक्टर पुष्पा कुमारी और ग्रुप लीडर एवं अन्य स्वयंसेवक उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating