केतार थाना ने गवाहों की सुरक्षा को लेकर निकाला जागरूकता अभियान।
केतार थाना के पुअनी संजय हेम्ब्रम के नेतृत्व में मंगलवार को कर्पूरी गेट चौक बाजार में जागरूकता अभियान चलाकर गवाहों की सुरक्षा के लिए प्रचार प्रसार किया गया। इस दौरान पुअनी संजय हेम्ब्रम ने कहा कि दोषी को सजा दिलाना कानूनी अधिकार है। इसके लिए प्रचार प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गवाह लोग स्वयं को असुरक्षित महसूस करते हैं, उन्हें अब डरने की कोई आवश्यकता नहीं है। पुलिस उन्हें पूरी तरह सुरक्षा देगी और दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाएगी। कर्पूरी गेट चौक बाजार प्रांगण में पुलिस द्वारा बैनर लगाकर गवाहों की सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि लोग जागरूक बने और समाज को अपराध मुक्त बनाएं। इस मौके पर सुरेन्द्र उराव, नरसिंह सिंह, सुरेंद्र भगत, चौकीदार राकेश कुमार पासवान सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating