रमना थाना ने आम लोगों को गवाह सुरक्षा कानून की दी जानकारी।
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना-पुलिस अधिक्षक अंजनी कुमार झा के निर्देश के आलोक मे रमना थाना पुलिस ने मंगलवार को रमना थाना क्षेत्र के गम्हरिया,करचा,रमना सहित कई गांवों मे आम लोगों को गवाह सुरक्षा कानून की जानकारी दी।थाना प्रभारी कृष्णा कुमार कुशवाहा ने बताया कि झारखंड पुलिस द्वारा यह अभियान पुरे राज्य मे चलाया जा रहा है।उन्होंने बताया की इस कानून के तहत किसी भी मामले मे नामजद गवाहों को पुलिस पूरी सुरक्षा देगी।गवाहों को थाना मे आकर अपनी बात बतानी हो या कोर्ट मे ब्यान दर्ज कराना हो पुलिस हर परिस्थिति मे गवाहों को सुरक्षा देगी।कृष्षा कुमार कुशवाहा ने कहा कि लोगो को भरोशा दिलाया जा रहा है की किसी भी मामले मे गवाहों को दबंगो के द्वारा डराने या धमकाने की स्थिति मे तत्काल स्थानिय पुलिस को सूचना दे।पुलिस अविलंब सुरक्षा प्रदान करेगी।उन्होंने बताया कि इस अभियान से आम लोगों को जागरुक रहने और पुलिस को सहयोग करने की अपील कि जा रही है।उन्होंने बताया कि इस अभियान मे एसआई सोमाय सोरेन,जितेंद्र महतो,इंद्रजीत सिंह,रविन्द्र कुमार पासवान सहीत सभी पदाधिकारी और जवान शामिल है।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating