सिंगरौली में मजदूर की मौत, स्वजनों में शोक

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट
रमना । प्रखंड के भागोडीह पंचायत अंतर्गत झुरहा गांव निवासी 46 वर्षीय मजदूर ललन चंद्रवंशी की मध्य प्रदेश के सिंगरौली स्थित एक प्लांट में काम के दौरान असमय मौत हो गई। घटना की खबर गांव पहुंचते ही स्वजनों में शोक का माहौल बन गया।
स्वजनों के अनुसार ललन चंद्रवंशी मजदूरी करने के लिए सिंगरौली गया था। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें पेट दर्द की शिकायत थी। शुक्रवार की रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथी मजदूर उन्हें इलाज के लिए चिकित्सक के पास ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
शनिवार शाम जब उनका शव गांव पहुंचा तो स्वजनों के रोने-बिलखने से माहौल गमगीन हो गया। मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था।
घटना की जानकारी मिलने पर जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी,विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा,अनुज कुमार, अजय पासवान, चंदन पाल, नंदू मेहता, राजा राम मेहता,लालमन मेहता सहित कई लोगों ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी और इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया।
About Post Author
chandeshraj1
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating