प्लस टू उच्च विद्यालय में औचक निरीक्षण, अव्यवस्था पर भड़के बीडीओ।

*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट*
कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय कांडी में मंगलवार को प्रशासनिक सख्ती देखने को मिली। प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) राकेश सहाय ने औचक निरीक्षण कर विद्यालय की व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सामने आई स्थिति को देखकर वे काफी नाराज हुए और संबंधित शिक्षकों को कड़ी फटकार लगाई।
निरीक्षण के समय विद्यालय में अनुशासनहीनता साफ दिखी। कई छात्र पढ़ाई छोड़कर परिसर में खेलकूद में व्यस्त पाए गए, जबकि कुछ शिक्षक कक्षा लेने के बजाय धूप में बैठकर कॉपियां जांचते नजर आए। कक्षाएं खाली मिलने पर बीडीओ का पारा चढ़ गया। उन्होंने तत्काल प्रभारी प्रधानाध्यापक निरंजन साहू समेत अन्य शिक्षकों को बुलाकर जमकर क्लास लगाई।
बीडीओ राकेश सहाय ने सख्त लहजे में कहा कि विद्यालय शिक्षा का केंद्र है, इसे किसी भी हालत में लापरवाही का अड्डा नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिया कि वे निर्धारित समय पर कक्षाओं में उपस्थित रहें और छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करें।
निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने विद्यालय की बुनियादी सुविधाओं का भी जायजा लिया। पेयजल की समस्या को लेकर उन्होंने छात्रों और स्कूल प्रबंधन से जानकारी ली। इस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही पानी की समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।बीडीओ ने स्पष्ट चेतावनी दी कि शैक्षणिक व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस औचक निरीक्षण के बाद क्षेत्र के अन्य सरकारी विद्यालयों और कार्यालयों में भी हड़कंप मच गया है।
About Post Author
chandeshraj1
More Stories
पंचायत भवन के सभागार मे प्रधानमंत्री आवास योजना का ग्राम सभा किया गया
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट*गढ़वा जिला के कांडी प्रखण्ड अंतर्गत हरिहरपुर पंचायत भवन के सभागार में मंगलवार...
आजादी के 78 साल बाद भी नहीं पहुंचा बिजली।
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट*गढ़वा जिला के कांडी प्रखंड अन्तर्गत ग्राम पंचायत मझिगवां टोला चबूतरवा में चालीस...
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: एक की मौत, छह आरोपी गिरफ्तार
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट* गढ़वा जिला के कांडी प्रखण्ड अंतर्गत हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के मझिगावां गांव...
आजादी के 78 साल बाद आदिवासी लुका टोला मे रैयती जमीन में समोहीक रास्ता निकाला गया
आजादी के 78 साल बाद भी कांडी प्रखंड अंतर्गत हरिहरपुर पंचायत के आदिवासी टोला लुका में सड़क नहीं बन पायी...
हरिहरपुर ओपी से 200 मीटर की दूरी पर मंदिर से हनुमान जी की मुकुट चोरी की गई।
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट* हरिहरपुर ओपी क्षेत्र स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर, आजाद नगर(लेदरवा पर)...
गढ़वा एसपी अमन कुमार ने महिला थाना और हरिहरपुर ओपी का किया औचक निरीक्षण।
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट*झारखंड के गढ़वा जिले के पुलिस अधीक्षक श्री अमन कुमार ने रविवार को...
Average Rating