अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर , ड्राइवर और मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।

भवनाथपुर पुलिस की बड़ी कारवाई अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर को किया जब्त,एक ट्रैक्टर मालिक सहित ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर भेजा जेल । भवनाथपुर थाना प्रभारी सतीश कुमार महतो के नेतृत्व में पुलिस के जवानो ने मंगलवार की अहले सुबह थाना मोड़ और खरौंधी मोड़ के समीप से अवैध तरीके से बालू लदे तीन ट्रैक्टर को चालक समेत पकड़ा साथ ही ट्रैक्टर के पीछे पीछे चल रहे एक वाहन मालिक को हिरासत में लेकर थाना लाया। पुलिस ने अवैध तरीके से बालू लदे जब्त ट्रैक्टर को थाना लाकर वाहन और मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के बाद चालक सुशील कुमार, सुदीप कुमार, अजय कुमार और एक ट्रैक्टर मालिक इंद्रदेव कुमार गुप्ता को गढ़वा जेल भेज दिया। इधर पकड़े जाने की सूचना मिलने के बाद बालू माफिया में हड़कंप मच गया है।


More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating