जिला प्रशासन एवं जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से विशेष दिव्यान्गता प्रमाण पत्र नगर उंटारी अनुमंडल के ट्रामा सेंटर में किया गया निर्गत

जिला प्रशासन एवं जिला स्वास्थ्य समिति, गढ़वा की ओर से विशेष दिव्यान्गता प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु आज दिनांक 06-12-2022 को नगर उंटारी अनुमंडल के ट्रामा सेंटर, नगर उंटारी में कैम्प का आयोजन किया गया। उक्त दिव्यान्गता कैम्प में मस्कुलर डिस्ट्रोफी (मांसपेशीय दूर विकार), पार्किन्सन बीमारी (भूलने सम्बन्धी समस्या), सिकल सेल डिजीज (रक्त सम्बन्धी बीमारी), लेप्रोसी (कोढ़), एसिड अटैक विक्टिम, सेरेब्रल पाल्सी, ड्वार्फिस्म (बौनापन), मल्टिपल स्कैलेरोसिस, स्पीच एंड लंर्निंग डिसेबिलिटी (बोलने व सीखने सम्बन्धी समस्या), आटिज्म, लोकोमोटर दिव्यान्गता (हाथ पैर में अस्थि सम्बन्धी समस्या), अंधापन(दृष्टि बाधित), लो विज़न (कम दृष्टि), हिअरिंग इम्पेयर्मेंट (सुनने में परेशानी), इन्तेलेक्टुँल इम्पेयर्मेंट (बौधिक अक्षमता), मानसिक रोग, स्पेसिफिक लर्निंग डिसेबिलिटी, कोनिक न्युरोलोजिक कंडीसन, मल्टिपल डिसेबिलिटी इन्क्लुडिंग डिफ, ब्लाइंडनेस आदि के जांचोपरांत दिव्यांग लाभुकों को प्रमाणपत्र देने का कार्य किया गया। आयोजित कैम्प में कुल 270 मरीजों का जांच किया गया, जिसमे मानसिक विकार अंतर्गत 22, नेत्र विकार के 20, अस्थि विकार 58, ईएनटी के 07, सिकल सेल, थैलीसीमिया, हीमोफीलिया, बौनापन, लीप्रोसी, सेलेब्रल पाल्सी, ऑटिज़्म, पार्किंसन आदि के 04 एवं अन्य श्रेणी के 159 मरीजों का जांच किया गया। सभी आवेदनों का निष्पादन 3 दिनों के अंदर करते हुए विशिष्ट दिव्यांगता प्रमाण पत्र देने का काम किया जाएगा एवं 1 सप्ताह के अंदर पेंशन से आच्छादित किया जाएगा। इस निमित जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांगजनों को विभिन्न प्रखंडों से शिविर तक लाने हेतु विशेष वाहन की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई थी।

More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating