रामनवमी, सरहुल व ईद पर शांति बनाए रखने की अपील

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट
रमना । रामनवमी, सरहुल एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर सोमवार को रमना थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रमुख करुणा सोनी ने कहा कि सभी त्योहार आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के प्रतीक हैं। उन्होंने लोगों से पर्व-त्योहार को मिल-जुलकर शांति और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की।
सीओ विकास पांडेय ने राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि रामनवमी जुलूस, सरहुल पर्व के आयोजन या ईद की नमाज अदा करने से संबंधित सभी कार्यक्रमों की लिखित सूचना पूर्व में स्थानीय थाना को उपलब्ध करा दें, ताकि प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की समुचित तैयारी की जा सके। उन्होंने लोगों से सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन और प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की अपील की। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।
पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र भारती ने कहा कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने अफवाहों से दूर रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा व कर्णपुरा मुखिया अजीत कुमार पांडेय ने भी अपने विचार रखे।
इस मौके पर 20 सूत्री उपाध्यक्ष मंसूर अंसारी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वर मेहता, सामाजिक कार्यकर्ता विरैची पासवान, दिलीप कुमार, वीरेंद्र बैठा, बृजलाल विश्वकर्मा, राजेंद्र उरांव, गुलाम रसूल, नूरुद्दीन अंसारी, मुन्ना सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।
About Post Author
chandeshraj1
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating