
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट*
गढ़वा पुलिस अधीक्षक अमन कुमार समाहरणालय कार्यालय के सभागार कक्ष में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया।गोष्ठी की शुरुआत में पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा जिले के सभी थाना क्षेत्र से गुम हुई बरामद कुल 39 मोबाइल को उसके वास्तविक धारक को हस्तगत कराया गया साथ ही इस दौरान विशेष रूप से आगामी त्यौहार ईद, सरहुल एवं रामनवमी को लेकर सभी संभावित सुरक्षात्मक तैयारी करने, त्यौहार के दौरान सभी धार्मिक एवं संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखने, डीजे का उपयोग प्रतिबंधित करने हेतु माननीय उच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन कराने, आगामी पर्व में ड्यूटी से पूर्व अपनी तैयारियों का आकलन हेतु मॉकड्रिल अभ्यास कराने, सड़क दुर्घटना में दर्ज प्राथमिकी को I-RAD में ससमय दर्ज करने, निष्पादित कांडों का चार्जशीट ससमय कोर्ट में जमा करने एवं लंबित सभी मामलों की त्वरित निष्पादन हेतु समीक्षा करने, पॉक्सो से संबंधित लंबित मामलों का विधिवत् एवं समयबद्ध निवारण करने, सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश सभी थाना/ओपी प्रभारी को दिया गया साथ ही पुराने लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करने, नियमित अंतराल पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाने, थाना क्षेत्र में नियमित अंतराल पर रोड सेफ्टी, SC/ST कांडों में मुआवजा हेतु संबंधित विभाग को प्रस्ताव भेजने, सड़क सुरक्षा के तहत ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर दुर्घटना में कमी लाने हेतु विशेष उपाय करने, नफ़ीस में कैदियों की फिंगर प्रिंट का प्रविष्टि कराने, विगत माह में दर्ज कांडों की समीक्षा कर अनुसंधान में तेजी लाने, DGsP & IGsP conference पोर्टल में थानावार प्रविष्टि करने, एस0सी0/एस0टी0 एवं पॉक्सो एक्ट के कांडों के अनुसंधान पर विशेष ध्यान देने, नक्सल कांड का त्वरित निष्पादन करने, पेट्रोलिंग पार्टी पर QR कोड के माध्यम से निगरानी रखने, पोस्टमार्टम रिपोर्ट स-समय प्राप्त करने, पासपोर्ट/चरित्र सत्यापन, वारंट/कुर्की निष्पादन, ड्रंक ड्राइविंग, चोरी, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट, साइबर पुलिस पोर्टल, JOFS, पीजी पोर्टल, एन0डी0पी0एस0, CCA, IT एक्ट से संबंधित मामले इत्यादि में तीव्रता लाने, अनुसंधानकर्ता को E-साक्ष्य पर कांडों की एंट्री करने इत्यादि से संबंधित सभी थाना/ओ0पी0 प्रभारी को निर्देशित किया गया।