Read Time:1 Minute, 13 Second
रंका से आरती कुमारी की रिर्पोट
रंका अनुमंडल क्षेत्र के रंका प्रखंड अंतर्गत बाहाहारा गांव में गढ़वा उपायुक्त रमेश घोलप के निर्देश पर मुसहर जाति 6 लोगों लोगों का आधार कार्ड बनाया गया । बताते चलें उपायुक्त गढ़वा ने रंका प्रखंड में निवास कर रहे मुसहर जाति के लोगों को निश्चित आवास सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आधार का निर्माण कराने का निर्देश दिया है। जिसके आलोक में आज बाहाहारा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रविंद्र पासवान, पंचायत सेवक फौजदार साहू, धीरेंद्र कुमार ऑपरेटर के सहयोग से 6 लोगों को आधार कार्ड बनाने के लिए पहल शुरू कर दी गई है। जिसमें पुष्पा मुसहर, नीला मुसहर, राजन मुसहर, रेखा मुसहर , हरदेव मुसहर तथा उपेंद्र मुसहर का नाम शामिल है।