कब्जा कर रह रहे गैरमजरुआ आम भूमि की गई मापी, जल्द होगा अतिक्रमण मुक्त।
गढ़वा:केतार प्रखंड अंतर्गत बलीगढ़ पंचायत के दासीपुर टोला में दिन शुक्रवार को अंचलाधिकारी मुकेश मछुआ के अदेसानुसार राजस्व उप निरीक्षक प्रकाश राम अंचल निरीक्षक नागेंद्र पाठक एवं एसआई संजय हेंब्रम पुलिस बल के उपस्थिति में अंचल अमीन नवलकिशोर तिवारी के द्वारा खाता संख्या 285 प्लॉट 774 रकबा 28 डिसमिल गैरमजरुआ आम भूमि की मापी की गई। भूमि मापी के दौरान अंचल अमीन नवलकिशोर तिवारी ने कहा कि उक्त 28 डिसमिल भूमि को चिन्हित कर के मापी कर सीमांकन किया गया है। गैरमजरुआ आम भूमि पर अवैध रूप से रामाधार विश्वकर्मा संपूर्ण भाग. श्यामा विश्वकर्मा अंश भाग एवं सुमंत विश्वकर्मा अंश भाग पिता स्व, बैजनाथ विश्वकर्मा के द्वारा कच्चा एवं पक्का मकान बना कर कब्जा कर लिया गया है। वहीं अंचल निरीक्षक नागेंद्र पाठक ने कहा कि अंचलाधिकारी के आदेशानुसार गैरमजरुआ आम भूमि की माफी कर अमीन के द्वारा सीमांकन कर लिया गया है जो लोग अवैध रूप से संपूर्ण मकान एवं अंश मकान को बना कर कब्जा कर लिया है उन्हे बहुत जल्द अंचलाधिकारी के द्वारा नोटिस जारी की जायेगी तत्पश्चात आगे की करवाई की जायेगी।
मौके पर, अंचल निरीक्षक नागेंद्र पाठक, हल्का कर्मचारी प्रकाश राम, अमीन नवलकीशोर तिवारी, रमेश पाठक, मुखिया प्रतिनिधि मनोरंजन गुप्ता, बलराम विश्वकर्मा, मुनू गुप्ता चंदेश्वर शाह, एस आई संजय हेंब्रम पुलिस बल के साथ उपस्थित थे।
Next post
केएन त्रिपाठी ने किया पुल का निरीक्षण, ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लगाया पानी बंद करने का आरोप
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating