केएन त्रिपाठी ने किया पुल का निरीक्षण, ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लगाया पानी बंद करने का आरोप
भंडारिय से सतेंद्र कुमार केसरी की रिपोर्ट
भंडरिया:- इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने भंडरिया प्रखंड के करचाली गांव में आहर पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण कार्य के समय ऊपरी हिस्से में पुल बनाकर आहार के पानी को बंद कर दिया है। उसे शीघ्र ही दूसरा पुल बनाकर पानी की निकासी किया जाएगा। उन्होंने सड़क निर्माण के ठेकेदार अशोक कुमार गुप्ता से फोन पर बात की और उनसे पुल के बगल में पानी निकासी के लिए एक और छोटी पुलिया बनाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों की हर समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने ने कहा कि गांव के लोगों को काम के दौरान ही नीचे हिस्से में पुलिया लगवाना चाहिए था, परंतु लोगों द्वारा भूल हो गई। अब पानी की दिक्कत हो रही है, तब लोगों को पुल की याद पड़ रही है। करचाली गांव निवासी वाजुद्दीन अंसारी ,जुबेर नसीम आजम, नईम अंसारी ,सजाद सिद्दीकी सहित अन्य लोगों ने पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी से कहा कि सड़क निर्माण कार्य ठेकेदार द्वारा आहार का पानी बंद कर दिया गया है ।जिसके कारण किसानों की फसल सुख रही है ।लोगों ने कहा कि उनके पास इतनी व्यवस्था नहीं है कि पंप द्वारा पानी की सिंचाई कै सकें। ग्रामीणों ने कहा कि ठेकेदार को कई बार पुल निचले हिस्से में लगाने को कहा गया । परंतु ठेकेदार द्वारा गांव की एक भी नहीं सुनी। अब सिंचाई के अभाव में फसल सुखता देख किसानों के बीच कोहराम मचा हुआ है। इस मौके पर सुनीत कुमार मिंज, ऐनुल हसन, मुबारक हुसैन, नौशाद आलम, रकीब अंसारी, जाबिर अंसारी सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating