डीसी से वित्तरहित स्कूल के छात्रों को छात्रवृत्ति दिलाने की मांग।

Read Time:1 Minute, 51 Second


बिशनपुरा से संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
बिशुनपुरा जिला परिषद सदस्य शम्भू राम चंद्रवंशी ने डीसी रमेश घोलप से मिलकर जिले के वित्तरहित स्कूल के छात्रों को कल्याण विभाग की ओर से मिलने वाली छात्रवृत्ति का लाभ दिलाने का अनुरोध किया है।
सोमवार को इससे संबंधित मांग पत्र जिप सदस्य ने डीसी को सौपा। माँगपत्र में कहा गया है कि जिले के वित्तरहित दस स्कूलों के 8000 से ज्यादा छात्र क्लास 9वी तथा 10वी में अध्ययन करते हैं। जिनमे अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति,अल्पसंख्यक, तथा पिछड़े वर्ग के छात्रों की संख्या अधिकांश है। पिछले कई वर्षों से इन्हें छात्रवृत्ति लाभ मिलते आया है।लेकिन इस बार कल्याण विभाग की ओर से सभी स्कूलों को आई डी पासवर्ड दिया गया है। लेकिन वित्तरहित स्कूलों को अभी तक पासवर्ड नही दिया गया है।वही आवेदन की अंतिम तिथि भी समाप्त होने को है। सुदूरवर्ती एवं गरीब परिवार के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति बहुत बड़ा सहारा है।
पिछले दिनों मुख्यमंत्री के गढ़वा आगमन पर मुख्यमंत्री एवं मंत्री मिथलेश ठाकुर को
भी आवेदन दिया गया है।
डीसी ने इस समस्या को गंभीरता पूर्वक लेते हुए जल्द ही निदान करने का आश्वासन दिया है।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post रंका कला पंचायत के पंचायत सचिवालय में की गई 180 गरीब एवं वृद्धों के बीच कंबल वितरण
Next post प्राकृतिक आपदा के कारण किसान त्रस्त हैं वहीं दूसरी ओर नीलगायों के उत्पात से भी किसान खेती छोड़ने को मजबूर