0 0
Read Time:2 Minute, 33 Second

खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल कि रिपोर्ट


खरौंधी : प्रखंड अंतर्गत बुधवार को चौरिया,अरंगी ,चंदनी में बिजली विभाग के, उच्च अधिकारीयों के निर्देश पर बिजली विभाग के कनीय अभियंता गुणवंत कुमार के नेतृत्व में बिजली चोरी के खिलाफ सघन छापामारी कर 13 लोगों को अवैध रूप से बिजली जलाते हुए पकड़ा गया। कनिया अभियंता ने खरौंधी थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने का आग्रह किया । बिजली विभाग के कनीय अभियंता गुणवंत कुमार ने आवेदन में उल्लेख किया है कि बिजली विभाग के वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर विद्युत ऊर्जा चोरी के रोकथाम के लिए सघन छापामारी दल का गठन किया गया छापामारी दल में कनिया अभियंता गुणवंत कुमार,अमल राय,लाइन मैन इंदल राम,इंदु भूषण विश्वकर्मा,लक्ष्मी प्रसाद के नेतृत्व में खरौंधी प्रखंड के कूपा पंचायत के चौरिया,आरंगी के कसियडवा, गटीयरवा टोला एवं चंदनी में जांच किया गया ।जिसमें 13 लोग का लाइन कनेक्शन होते हुए भी मीटर बाईपास कर जलाते हुए पकड़ा गया। जिसके विरुद्ध थाना में आवेदन देकर ऊर्जा चोरी अधिनिय के तहत करवाई करने का आग्रह किया गया।
वही जेई महादेव महतो ने बताया कि 13 लोगो के ऊपर 1,20880 रुपये का अर्थदण्ड लगया गया है।
कनीय अभियंता गुणवत कुमार ने बताया कि सभी लोगो के पास से बिजली के तार को जब्त किया गया है। उपरोक्त दोषियों के उपर विद्युत ऊर्जा चोरी की प्राथमिकता दर्ज करते हुऐ भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135/138 धारा के अनुसार प्राथमिकी के लिए खरौंधी थाना भेजा गया है। प्रभारी थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है आवेदन के आलोक में करवाई की जाएगी।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *