उपायुक्त रमेश घोलप ने हरी झंडी दिखाकर स्कूली बच्चों (खिलाड़ियों) को प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु खेलगांव रांची के लिए किए रवाना।

उपायुक्त, गढ़वा रमेश घोलप के द्वारा राज्य स्तरीय खेलो झारखंड 2022-23 के तहत हरी झंडी दिखाकर स्कूली बच्चों (खिलाड़ियों) को प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु खेलगांव, रांची रवाना किया गया। राज्य स्तरीय खेल का आयोजन दो चरणों में दिनांक 15 दिसंबर 2022 से 17 दिसंबर 2022 एथलेटिक्स हॉकी कुश्ती एवं कराटे (बालक एवं बालिका वर्ग) तथा 19 दिसंबर 2022 से 21 दिसंबर 2022 तक फुटबॉल कबड्डी वॉलीबॉल और तीरंदाजी (बालक एवं बालिका वर्ग) खेल का आयोजन निर्धारित किया गया है। प्रथम चरण में चयनित खेल हेतु दिनांक 14 दिसंबर 2022 को जिला स्तर से चयनित प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय खेल में सहभागिता हेतु भेजा गया है। झारखंड शिक्षा परियोजना गढ़वा के तहत गढ़वा जिले से चयनित राज्य स्तरीय खेलों झारखंड 2022-23 के प्रथम चरण में भाग लेने हेतु कुल 68 प्रतिभागियों को खेलगांव, रांची भेजा गया है। मौके पर उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय, निदेशक डीआरडीए दिनेश प्रसाद सुरीन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक समेत जिला स्तर के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थें।

More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating