मेराल प्रखंड प्रमुख दीपमाला को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।
पुलिस ने शुक्रवार को मेराल प्रखंड प्रमुख दीपमाला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस ने कोर्ट के वारंट के बाद प्रखंड प्रमुख को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. प्रखंड प्रमुख पर मेराल थाने पर पथराव करने का मामला था. इस मामले में कई लोग जेल जा चुके हैं. बता दें कि कुछ दिन पहले अज्ञात अपराधियों के द्वारा एक वृद्ध व्यक्ति की हत्या कर एक खेत में फेंक दिया गया था. इस मामले को लेकर कई लोगों ने अपराधी की गिरफ्तारी को लेकर उग्र होकर मेराल थाने पर पथराव किया था. इसमें प्रखंड प्रमुख भी शामिल थीं. इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे. तब मेराल थाना प्रभारी लालबिहारी प्रसाद को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया था. इसी मामले में कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद प्रखंड प्रमुख को गिरफ्तार किया गया।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating