रंका अनुमंडल से आरती कुमारी की रिपोर्ट
कार्यक्रम की शुरुआत चिकित्सा पदाधिकारी रंका डॉ श्री कुलदीप चौधरी 49 के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर राकेश पांडे स्वास्थ विभाग के सैया साथी प्रमिला देवी रेल लाइन के कम्युनिटी मोबिलाइजेशन खुर्शीद आलम पंकज दलाल नेहरू युवा केंद्र के पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक एवं वर्तमान समाजसेवी अमरेंद्र कुमार और अभिषेक के विलेज मिस्टर मुकेश कुमार पाण्डेय के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत गान एवम पुष्य गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया गया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुलदीप चौधरी ने कहा कि चाइल्ड फंड इंडिया के द्वारा यह कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय है एवं इससे जुड़कर ग्रामीण परिवेश से किशोरी बालिकाओं के लिए शिक्षा , स्वास्थ्य , सुरक्षा और आजीविका के क्षेत्र में बहुत ही प्रशंसनीय कार्य किया जा रहा है उन्होंने अपने विचारों को साझा करते हुए कहा कि इस उम्र में किशोरियों का किस प्रकार का भोजन करना चाहिए , उसमे विटामिन की मात्रा , व्यक्तिगत साफ सफाई , सुरक्षा , एवं शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कर सभी किशोरियों को को जागरूक करने का कार्य किया गया । कार्यक्रम में उपस्थित चाइल्ड लाइन के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर राकेश पांडे ने भी अपने विचारों में कहा कि बच्चों को किसी भी प्रकार का हिंसा , दुर्व्यवहार , बाल मजदूरी , बाल विवाह , दहेज प्रथा को समाप्त करने के लिए टोल फ्री नम्बर 1098 पर कॉल कर इन सभी के खिलाफ़ आवाज उठाई जा सकती है । एवम इस नम्बर के प्रति और लोगों को भी जागरूक किया जा सकता है । स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी सहिया साथी प्रमिला देवी ने भी अपने विचारों में किशोरियों में होने वाली बीमारियों से संबंधित विषयों पर जागरूक कर उन सभी को उचित खान पान के प्रति सजग रहने पर जोर दिया । आई सैप संगठन से जुड़े विलेज एंबेसडर अमरेंद्र कुमार के द्वारा उपस्थित किशोर ,किशोरियों को कोविड टीकाकरण के बारे में विस्तार पूर्वक से जानकारी देते हुए उन सभी को समय सीमा के अंदर अपना , अपना कोविड का डोज पूरा कर लेने के लिए प्रेरित किया । जबकि चाइल्ड फंड इंडिया से जुड़े खुर्शीद ने भी उपस्थित समूह को संबोधित करते हुए कहा कि पोषण , संतुलित आहार , आजीविका एवम शिक्षा के क्षेत्र में चाइल्ड फंड के द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की किशोर किशोरियों के लिए यह चाइल्ड फंड काफी फायदेमंद है । तत्पश्चात किशोरियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने हेतु क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें प्रथम ,द्वितीय , और तृतीय स्थान प्राप्त प्रिया , मधु ,एवं चंद्रावती के साथ-साथ अन्य बालिकाओं को भी पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया । कार्यक्रम में लर्निंग फैसिलिटेटर ब्रजेश , उमेश , जितेन्द्र अनुष्का , दीपांजलि , अंजनी , प्रेमशिला , एवम सभी पियर एजुकेटर उपस्थित थें ।