हैदरनगर देवी धाम मंदिर में शतचंडी महायज्ञ की तैयारी जोरों पर
पलामू जिला ब्यूरो चीफ लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट
हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के हैदरनगर प्रखंड के प्रसिद्ध देवी धाम मंदिर में श्री माँ देवी प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ के लिए तैयारी जोरों पर चल रही है।यह यज्ञ 21 जनवरी से 30 जनवरी तक चलेगा। एक तरफ नव कुंडीय यज्ञशाला व कुटिया कुशल कारीगरों के द्वारा निर्माण की जा रही है, तो दूसरी तरफ यज्ञ स्थल की आस पास साफ सफाई की जा रही है। मंदिर परिसर की रंग रोगन का कार्य अंतिम चरणों मे है।यज्ञ को लेकर कथा व तैयारी की देख रेख के लिए यज्ञचार्य सुन्दर राज स्वामी जी महाराज का आगमन रविवार को गया।वे यज्ञ समापन तक यज्ञस्थल पर कथा प्रवचन करेंगे।यज्ञ समित के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि हैदरनगर देवी धाम की माता में कई राज्यों के श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र है।यहाँ भब्य यज्ञ की तैयारी जोरों से की जा रही है।प्रचार प्रसार सहित धन उपार्जन के लिए कई टोलियां क्षेत्र के भृमण कर रही है।यज्ञ की तैयारी में सर्वेश्वरा चार्य स्वामी,बभांडी पंचायत के मुखिया जितेंद्र सिंह,बब्लू सिंह,उज्जवल पांडे, रविन्द्र सिंह, रामस्रेश सिंह, अजित उपाध्याय, मुकेश दुबे,सोनू सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता लगे हुए है।
More Stories
वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति की विफलता, महंगाई एवं फीकी पड़ी त्योहार की रौनक
गढ़वा, झारखंड । प्रदेश प्रतिनिधि झारखंड प्रदेश कांग्रेस, अभिजीत कमल ने वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति...
शिव शांति संघ बरलोटा में कलश स्थापना एवं माँ दुर्गा पूजन का शुभारंभ धूमधाम से
मेदिनीनगर। नवरात्र के पावन अवसर पर शिव शांति संघ, बरलोटा में कलश स्थापना एवं माँ दुर्गा पूजन का शुभारंभ बड़े...
मेदिनीनगर में वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू का प्रथम सम्मान समारोह, समाज सेवा व सांस्कृतिक विरासत संरक्षण का लिया संकल्प
मेदिनीनगर। स्थानीय टीवी टावर रोड बैरिया स्थित होटल ब्लू बर्ड सभागार में वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू के तत्वावधान में प्रथम...
सरकारी मोबाइल पर पारिवारिक डीपी नहीं चलेगी: डीआईजी पलामू
मेदिनीनगर। पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक नौशाद आलम ने लातेहार, गढ़वा और पलामू जिलों के समस्त थाना प्रभारियों, पिकेट, पोस्ट...
Average Rating