गौकशी कि घटना में सम्मिलित फरार चल रहे अभियुक्तों को गिरफ्तारी जल्द नहीं हुआ तो विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, शिवसेना आदि संगठनों के द्वारा किया जाएगा आंदोलन
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल कि रिपोर्ट
खरौंधी(गढ़वा): खरौंधी विश्व हिंदू परिषद (बजरंग दल) कार्यालय पर गौकशी में शामिल फरार अभियुक्तों को एक माह बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज भाजपा, विहिप, बजरंग दल के लोगों ने गुरुवार को सयुक्त प्रेस वार्ता किया। जिसमें विधायक प्रतिनिधि उपेंद्र दास ने कहा कि 26 नवंबर की रात्रि में थाना के बगल में चंदनी में गौकशी की घटना को अंजाम दिया गया था। इसके पश्चात रात्रि में ही ग्रामीणों तथा जनप्रतिनिधियों ने घटना की जानकारी थाना को दिया था। थाना प्रभारी ने इस घटना में शामिल पांच लोगो को गिरफ्तार कर थाना लाए थे। 27 नवंबर की सुबह ग्रामीणों तथा जनप्रतिनिधियों के सयुक्त विशाल जन आंदोलन किया गया। जन आंदोलन में ही फरार अभियुक्त को जल्द किरफ्तार करने का मांग किया गया था। प्रशासन ने फरार अभियुक्त को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन अक्रोशित लोगो को दिया था। लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस उन फरार अभियुक्तों को गिरफ्तारी नहीं कर सकी। जो बहुत ही दुखद एवं शर्मनाक है। अगर पुलिस प्रशासन उन फरार अभियुक्तों को एक सप्ताह में गिरफ्तार नहीं करती है तो बाध्य होकर भाजपा, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, शिवसेना आदि संगठनों के साथ संयुक्त रूप से धरना प्रदर्शन करेगी। इस दौरान विहिप के प्रखंड अध्यक्ष रामानंद मेहता, विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र प्रसाद यादव तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष संध्याकर विश्वकर्मा उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
राजी में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती
चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर राजी में भव्य कार्यक्रम...
अम्बेडकर जयंती पर माल्यार्पण, सामाजिक एकता का दिया संदेश
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर खरौंधी प्रखंड के...
कुपा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत कुपा पंचायत के ग्राम कुपा के दामर टोला...
कुपा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत कुपा पंचायत के ग्राम कुपा के दामर टोला...
चौरिया में करिअई बाबा का इतिहास
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। खरौंधी प्रखंड मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर चौरिया गांव के...
Average Rating