अमहर खास के मुखिया ने नारियल फोड़कर किया पीसीसी पथ निर्माण का शिलान्यास
बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
आज दिन बुधवार को अमहर खास पंचायत के मुखिया ललित नारायण सिंह उर्फ ददन सिंह ने चकचक मोड़ (टेम्पू स्टैंड )से राजकीय मध्य विद्यालय बिशुनपुरा तक बनने वाली पीसीसी पथ निर्माण का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया। मौके पर मुखिया ललित नारायण सिंह ने कहा कि अमहर पंचायत विगत 10 वर्षों से विकास का राह देख रहा था, जिसे पूरा करना मेरा सपना है । उन्होंने कहा कि पंचायत को हर क्षेत्र में आगे लेकर जाऊं यही मेरी प्राथमिकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह सड़क 15वें वित्त आयोग की राशि से लगभग दो लाख चालीस हजार रु की लागत से बनाया जा रहा है। जिसका लंबाई 182 फीट तथा चौड़ाई 10 फीट। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से गांव का विकास होता है। और छोटे-छोटे सड़क से ही शहर जुड़ता है ,और शहर से राजधानी।
उन्होंने कहा कि विद्यालय के शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को बारिस के दिनों में विद्यालय जाने में काफी परेशानी होती थी, लेकिन अब सड़क बन जाने से होने वाली परेशानी दूर हों जायेगी।
इस मौके पर भीम सिंह, विजय चौरसिया, दीपक जायसवाल, अनिल सिंह, बसंत बियार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
Read Time:1 Minute, 59 Second