सुशासन दिवस बूथ स्तर पर मनाने को लेकर भाजपा जिला कमेटी ने की बैठक!
गढ़वा से नवनीत कुमार की रिपोर्ट

भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी की अध्यक्षता में जिला कार्यालय गढ़वा में आगामी कार्यक्रम को लेकर बैठक संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित एवं वंदे मातरम् गीत के साथ किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह गढ़वा जिला प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि भाजपा 25 दिसंबर को सुशासन दिवस बुथ स्तर पर मनाएगी। एवं प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम को भाजपा कार्यकर्ता सुनेंगे। उन्होंने कहा कि हर साल 25 दिसंबर को देश के पुर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रुप में मनाया जाता है लेकिन इस वर्ष दोनों कार्यक्रम एक साथ होगा। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत पुर्व प्रधानमंत्री झारखंड के निर्माता अटल बिहारी वाजपेयी का जयंती सुशासन दिवस के रुप में मनाया जाएगा। आगामी कार्यक्रम को लेकर सभी मंडल में तैयारी पुरी हो चुकी है यह कार्यक्रम सभी बुथ स्तर पर मनाया जाएगा। बैठक का संचालन जिला महामंत्री संतोष दुबे ने किया। एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष संजय भगत ने किया। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र दूबे जिला मंत्री ठाकुर प्रसाद महतो जिला कोषाध्यक्ष मीना गुप्ता जिला मिडिया प्रभारी विवेकानंद तिवारी कैलाश कश्यप बृजेन्द्र पाठक वरिष्ठ नेता विनोद तिवारी भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मन राम किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामलला दुबे महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता गुप्ता संजय कमलापुरी उमेश कश्यप अखिलेश दुबे रामशीष तिवारी मोहन सिंह विकास तिवारी प्रवीण जायसवाल शशी रंजन दुबे मुरारी यादव सुरेंद्र विश्वकर्मा मुरारी यादव मनोज जायसवाल पुष्प रंजन शोभा जायसवाल बसंत प्रसाद गिरवर यादव पवन कुमार राम सकल कोरवा बिपिन तिवारी सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।

More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating