गढ़वा शहर के नगवा मोहल्ला से विवाहित महिला के साथ प्रेमी बरामद।
प्यार का अनोखा मामला गढ़वा जिला से आया है, प्रेमी संग फरार विवाहित महिला को गढ़वा शहर के नगवा मोहल्ले से बरामद किया गया। महिला जिला के बरडीहा थाना क्षेत्र के लोका गांव निवासी नंदन पासवान की पत्नी प्रीति देवी है।
रविवार को उसे मेडिकल जांच के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया है। नंदन पासवान की पत्नी 30 जनवरी को अपने प्रेमी गढ़वा थाना क्षेत्र के जरगर गांव निवासी कंचन ठाकुर के साथ घर से फरार हो गई थी । इसके बाद प्रीति की मां कमला देवी द्वारा ससुराल वाले के विरुद्ध गायब करने का बरडीहा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया था। प्राथमिकी में कहा गया था कि प्रीति अपने घर से जंगल में लकड़ी लाने गई थी इसके बाद देर रात तक घर नहीं आई। जबकि उसके ससुराल के लोगों ने भी पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा को प्रीति देवी के घर से गायब होने की आवेदन दिया था।
इसके बाद पुलिस ने दोनों प्रेमी प्रेमिका को बरामद कर लिया। इस संबंध में बताया गया कि कंचन ठाकुर तथा प्रीति के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कंचन ठाकुर द्वारा उसे बरडीहा के लैका गांव मे जाकर उसे बराबर बातचीत किया करता था। कंचन ठाकुर प्रीति को उसे घर से लाकर शहर के नगवा मोहल्ला में भाड़े के कमरे में रखा था। शाम होने के बाद कंचन अपना घर लौट जाता था। इसके कारण लोग उस पर शक नहीं कर रहे थे। लेकिन पुलिस को इसकी भनक लगने के बाद दोनों को अपने हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो घटना की सारी जानकारी दी।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating