2 0
Read Time:3 Minute, 38 Second

भाजयुमो एवं भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के द्वारा पुलवामा हमलें में शहीद वीर जवानों की याद में श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अमर जवान ज्योति पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं एवं पुर्व सैनिकों के द्वारा पुलवामा हमलें में शहीद वीर जवान अमर रहें भारत माता की जय वंदे मातरम् आदि अनेकों नारे लगाए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने कहा कि भाजपा देश हित राष्ट्र हित के उत्थान के लिए काम करने वाला पार्टी है देश के वीर सैनिक जब बार्डर पर रात-दिन जगकर रक्षा करते हैं तो हम-सब चैन से सोते हैं सैनिकों का सम्मान देश के हर नागरिक को करना चाहीए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अजय तिवारी ने कहा कि 14 फरवरी 2019 को पुलवामा हमलें में शहीद वीर जवान देश के लिए अपनी प्राणों की आहुति देने का काम किया था। पुलवामा हमलें का दिन काला दिवस के रूप में मनाया जाता है उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी है भाजपा ही एक ऐसा पार्टी है जो सैनिकों का सम्मान करता है। उन्होंने कहा कि देश की अनुमति अगर मिला तो पाकिस्तान को एक ही रात में बर्बादी की मंजर में ढकेलने के लिए रिटायर सैनिक ही काफी है। पुर्व कैप्टन रामराज पाण्डेय ने कहा कि भारत के वीर जवान कठीन परिस्थितियों में भी शरहद की रक्षा करते हैं उन्होंने कहा कि पुलवामा हमलें में शहीद वीर जवानों के बलिदान को हम कभी नहीं भुल सकते हैं जिस तरह से पाकिस्तान ने षड़यंत्र रचकर पुलवामा में हमला किया था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप ने कहा कि देश की रक्षा करने वाले सैनिक सदैव सम्मान के हकदार हैं देश में आम जनता अगर चैन से सोता है तो उसका सारा श्रेय सैनिकों का है कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अरुण तिवारी अविनाश पासवान जिला महामंत्री विकास तिवारी जिला मिडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत पाण्डेय महिला मोर्चा गढ़वा जिला मंत्री पार्वती सिंह किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कृपाल सिंह अभीषेक तिवारी ओमप्रकाश पासवान पुर्व सैनिक सुबोध पाठक अभिमन्यु चौबे जितेंद्र मिश्रा राजमणि तिवारी उपेन्द्र तिवारी बिनय दुबे गोपाल दुबे सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

By

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *