वन प्रमंडल पदाधिकारी ने नये वर्ष के अवसर पर लोगो को पिकनिक मनाने के लिए जंगल में नही जानें की अपील।
वन प्रमण्डल पदाधिकारी, गढ़वा दक्षिणी वन प्रमण्डल, गढ़वा शशि कुमार ने बताया है कि गढ़वा जिला के रमकण्डा प्रखण्ड में दिनांक-28.12.2022 को शाम 6ः30 बजे ग्राम-कुशवार, थाना-रमकण्डा में तेंदुआ द्वारा एक बच्चा, एक बकरी एवं एक गाय के बछड़ा को मारा गया है। वन विभाग द्वारा तेंदुए को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। ऐसी परिस्थिति में तेंदुआ से जान-माल की सुरक्षा हेतु निम्नलिखित सावधानियाँ बरतने की अपील की जाती है:-
*(1) नये वर्ष के अवसर पर लोग पिकनिक मनाने के लिए जंगल में न जाएँ।*
*(2)* बच्चे और महिलाएँ तेंदुए के हमले का ज्यादा शिकार होते हैं, अतः महिलाएँ घर से बाहर समूह में निकलें और बच्चों को अकेले न छोड़ें।
*(3)* सुबह या शाम का समय तेंदुआ के लिए चरम गतिविधि का समय होता है, अतः सुबह या शाम के समय किसी भी प्रयोजन के लिए घर से बाहर कम-से-कम चार-पाँच व्यस्क व्यक्तियों के समूह में निकलें।
*(4)* वन क्षेत्रों में किसी जंगली जानवर को देखने पर उसका पीछा न करें या उसके पास जाने की कोशिश न करें।
*(5)* मवेशियों को जंगल या फसल के खेतों के पास चारागाह में ले जाने समय कम-से-कम चार-पाँच व्यस्क व्यक्तियों के समूह में जायें।
*(6)* मवेशियों के गले में ध्वनि उत्पन्न करने वाले उपकरण का प्रयोग करें।
*(7)* वन क्षेत्रों या झाड़ीनुमा क्षेत्रों में शाम या सुबह के समय शौच के लिए बाहर नहीं निकलें।
*(8)* अपने घरों के आस-पास रसोई का कचरा जमा न करें, क्योंकि यह आवारा कुत्तों को उस स्थान पर आमंत्रित करता है, जो बदले में तेंदुए की आवाजाही की संभावना बनाता है।
*(9)* घरों के पास की झाड़ी को साफ रखें एवं घर के बाहर एवं गलियों में प्रकाश की व्यवस्था रखें।
*(10)* नशे की हालत में अकेले घर से बाहर नहीं निकलें।
*(11)* कोई भी आपदा की परिस्थिति में या गढ़वा जिला के उक्त प्रखण्डों एवं तटवर्ती क्षेत्रों में तेंदुए की भ्रमण की सूचना प्राप्त होने पर *दूरभाष संख्या-9430778325/6205861551/8987790238/ 8987790237/9142354364/8409817024 पर सम्पर्क करें।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating